Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल
    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री के बेटे को भरना पड़ा ₹3650 का जुर्माना, चलती कार के सनरूफ वाला वीडियो हुआ था वायरल

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2025Updated:October 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में वह चलती हुई महिंद्रा XUV के सनरूफ से बाहर निकलकर खड़े नजर आ रहे हैं।

    यह हरकत भले ही किसी के लिए ‘स्टाइल’ हो, लेकिन कानून की नजर में यह सड़क सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलने पर 1,000 से 10,000 रुपये तक जुर्माना या छह महीने की जेल का प्रावधान है।

    वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई और सवाल उठाए कि क्या कानून केवल आम जनता के लिए हैं। कई यूजर्स ने इसे ‘वीआईपी कल्चर’ का उदाहरण बताते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।

    मामले के तूल पकड़ने के बाद रांची उपायुक्त ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है और जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही रांची पुलिस को भी टैग करते हुए पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी गई है।

    प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 177, 179(1), 190, 192 और 194B के तहत कार्रवाई की। नियमों के उल्लंघन के लिए मंत्री के बेटे पर कुल ₹3,650 का चालान काटा गया है।

    घटना के बाद एक बार फिर यह बहस तेज हो गई है कि क्या वीआईपी परिवारों के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है।

    Also read:रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन में, मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक जांच…

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबकाया पैसा वसूलने की खातिर किया गया था मासूम आरिश का अपहरण, एक गिरफ्तार
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 12 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.