Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वन भूमि घोटाले में भी फंसे आईएएस विनय चौबे, एसीबी ने बनाया आरोपी
    जोहार ब्रेकिंग

    वन भूमि घोटाले में भी फंसे आईएएस विनय चौबे, एसीबी ने बनाया आरोपी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विनय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले से ही शराब घोटाले और हजारीबाग खासमहल (सेवायत) जमीन घोटाले के आरोपों में घिरे चौबे को अब वन भूमि घोटाले में भी आरोपी बनाया गया है। एसीबी ने हजारीबाग में उनके कार्यकाल के दौरान हुए इस घोटाले में संलिप्तता पाए जाने के बाद कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है। एसीबी ने उन्हें इस केस में रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है। इस पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है।

    एसीबी की प्राथमिक जांच में पता चला है कि हजारीबाग में वन भूमि को गैरकानूनी तरीके से निजी नाम पर कराने में तत्कालीन डीसी विनय चौबे की भूमिका रही है। इस मामले में चौबे समेत कुल 73 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें उनके करीबी विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह शामिल हैं।

    एसीबी ने सितंबर महीने में विनय सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि शैलेश कुमार और विजय सिंह को पिछले महीने पकड़ा गया। एजेंसी अब भी स्निग्धा सिंह की तलाश कर रही है। जांच में सामने आया है कि विवादित जमीन विनय सिंह और उनकी पत्नी के नाम पर म्यूटेट कराई गई थी। इस काम में तत्कालीन डीसी विनय चौबे, अंचल अधिकारी और स्थानीय ब्रोकरों की मिलीभगत पाई गई। यह जमीन हजारीबाग सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है। इसमें खाता नंबर 95 के प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 (कुल 28 डिसमिल) तथा खाता नंबर 73 के प्लॉट नंबर 812 (72 डिसमिल) शामिल हैं। यह भूमि बभनवे मौजा के हल्का नंबर 11 में आती है। फिलहाल इस जमीन पर नेक्सजेन नामक शोरूम संचालित है, जो विनय सिंह और उनकी पत्नी के कब्जे में है।

    इस मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद विनय चौबे अब तीन मामलों में अभियुक्त हो गए हैं। एसीबी के मुताबिक, जांच में जुटाए गए दस्तावेजों और गवाहों के बयानों से चौबे की भूमिका साफ तौर पर सामने आई है। मालूम हो कि विनय चौबे पहले से ही शराब घोटाले और खासमहल जमीन घोटाले में न्यायिक हिरासत में हैं। अब वन भूमि घोटाला केस ने उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

    Also Read : बंदूक की नोक पर धमकाया और फिर लूट लिए ठेकेदार के दस लाख

    accused by ACB IAS Vinay Chaubey also implicated in forest land scam एसीबी ने बनाया आरोपी वन भूमि घोटाले में भी फंसे आईएएस विनय चौबे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में अंतिम चरण की वोटिंग की तैयारी पूरी, मतदान दल ईवीएम के साथ रवाना
    Next Article रमा खलखो बनीं झारखंड महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    Latest Posts

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.