Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मेरे पति को मारने वाले को दूंगी 50 हजार, पत्नी ने व्हाट्सएप पर स्टेटस डालकर खुलेआम दी सुपारी
    क्राइम

    मेरे पति को मारने वाले को दूंगी 50 हजार, पत्नी ने व्हाट्सएप पर स्टेटस डालकर खुलेआम दी सुपारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आगरा : एक महिला ने अपने पति की हत्या के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है. यह ऑफर महिला ने व्हाट्सएप के स्टेटस पर लगा कर दिया है. जब पति ने अपनी पत्नी का व्हाट्सएप स्टेटस देखा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. इस बात से सहमे पति ने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है. पत्नी दिसंबर 2022 से अपने मायके में रहती है.

    दरअसल, एक महिला ने खुलेआम अपने पति को मारने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी कि पेशकश कि है. पत्नी की बहादुरी देखिए, उसने ये सब अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी पोस्ट किया है. जब पति ने उसका व्हाट्सएप स्टेटस देखा तो वह डर गया. अपनी जान के डर से उसने अपनी पत्नी और उसके दोस्त के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मामला आगरा के बाह थाने का है.

    जानकारी के मुताबिक, बाह के एक युवक ने 9 जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की लड़की से शादी की. शादी के तुरंत बाद दोनों के बीच कलह होने लगी. छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा. दोनों का रिश्ता केवल 5 महीने ही चल सका. दिसंबर 2022 में पत्नी पति का घर छोड़कर मायके पहुंच गई. तब से वह अपने मायके में ही रहती है. भरण-पोषण के लिए उसने भिंड में मुकदमा दायर किया है. पति ने बताया कि उसे आए दिन धमकियां मिलती रहती हैं. ससुराल वाले, पत्नी और उसकी सहेली फोन पर जान से मारने की धमकी देते हैं. पत्नी उसके नाम पर 50 हजार रुपये की सुपारी दे रही है.

    युवक ने बताया कि उसकी पत्नी ने भिंड में केस दर्ज कराया है. इसके लिए उसे कोर्ट में तारीखें करने जाना पड़ता है. 21 दिसंबर 2023 को कोर्ट से लौटते समय उसके ससुराल वालों ने उसे अगली बार कोर्ट आने पर जान से मारने की धमकी दी. अब उसकी पत्नी व्हाट्सएप पर अपना स्टेटस डालकर उसके नाम पर 50 हजार रुपये की सुपारी दे रही है. पत्नी ने बयान में लिखा है कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ की गई थी. पति की हत्या करने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम मिलेगा.

    युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का अपने मायके में एक युवक से प्रेम संबंध है. वह युवक उसके गाँव में किराये के मकान में रहता है. कुछ दिन पहले पत्नी के प्रेमी ने उसके मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी. डरे हुए युवक ने बाह थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि शिकायत पर आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

    ये भी पढ़ें : देवरिया में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, मां समेत तीन बच्चे जिंदा जलकर राख

    Agra bah Country crime johar live news supari Whatsapp whatsapp status अपराध आगरा जोहार लाइव न्यूज़ देश बांह व्हाट्सएप व्हाट्सएप स्टेटस सुपारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवरिया में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, मां समेत तीन बच्चे जिंदा जलकर राख
    Next Article धनबाद डीसी के नाम से बनाया गया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने किया लोगों को आगाह

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.