Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 5:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हैदराबाद : महिला पशु-चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या मामले के सभी चारों आरोपी मुठभेड़ में मारे गये
    जोहार ब्रेकिंग

    हैदराबाद : महिला पशु-चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या मामले के सभी चारों आरोपी मुठभेड़ में मारे गये

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2019Updated:December 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    हैदराबाद : तेलंगाना में महिला पशु-चिकित्सक के साथ दुष्कर्म एवं हत्या मामले के सभी चारों आरोपी शुक्रवार तड़के यहां शादनगर के चटनपल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये।
    साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी. सी. सी. सज्जानर ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना आज तड़के तीन और छह बजे के बीच हुई है।
    पुलिस के सूत्रों ने बताया कि चारों आरोपियों ने उस समय भागने की कोशिश की जब क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए उन्हें उस जगह ले जाया गया जहां महिला चिकित्सक का शव मिला था।
    सूत्रों ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और उनसे हथियार छीनकर उन पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने आत्म-रक्षा के लिए चारों आरोपियों- मोहम्मद अरीफ, नवीन, जोल्लु शिव और चिंताकुंता चेन्नाकेशवुलु को गोली मार दी।


    उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस स्थान से कुछ ही दूरी पर हुई जहां महिला पशु-चिकित्सक को जलाया गया था। पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए हैं।
    गौरतलब है कि राज्य के एक सरकारी अस्पताल में सहायक पशु-चिकित्सक के रूप में कार्यरत 26 वर्षीय महिला का शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में जली हुई हालत में मिला था। साइबराबाद पुलिस ने 29 नवंबर को इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था और उन्हें 30 नवंबर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सभी आरोपियों की उम्र 24 साल से कम है।
    महिला चिकित्सक के पिता ने चारों आरोपियों को मारने के लिए हैदराबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
    महिला चिकिस्तक के पिता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “नौ दिनों बाद आज मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली है।”
    तेलंगाना सरकार ने मामले की जल्द से जल्द सुनवाई के लिए बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के आदेश जारी किये थे। राज्य सरकार ने मामले की जल्द सुनवाई के लिए महबूबनगर जिले में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत को विशेष अदालत के रूप में नामित किया था। दुष्कर्म एवं हत्या की इस घटना के बाद देश के लोगों ने आक्रोश था और जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे थे।

    मुठभेड़ स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर साइबराबाद पुलिस के फैसले की सराहना की और साइबराबाद पुलिस आयुक्त के पक्ष में नारे लगाये।
    संसद में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई सांसदों ने मामले की त्वरित सुनवाई करने और आरोपियों को फांसी देने की मांग की थी।
    प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के. कृष्णा सागर राव ने एक बयान में कहा है कि पार्टी को लगता हैै कि हैदराबाद मुठभेड पर अभी प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी। इस संबंध में केवल मीडिया की प्रारंभिक रिपोर्टें आई हैं और तेलंगाना पुलिस महानिदेशक को इसे पूरे घटनाक्रम पर एक आधिकारिक बयान देना चाहिए।
    उन्होंने कहा एक जिम्मेदार राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते भाजपा पुलिस का आधिकारिक बयान आने के बाद बाद ही प्रतिक्रिया देगी। दुष्कर्म और हत्या दिल दहलाने वाला अपराध है और भाजपा ने इसकी निंदा की है। राज्य में एक जिम्मेदार विपक्षी दल होने के नाते भाजपा ने तेलंगाना सरकार पर मामले में त्वरित कार्रवाई करने करने का दबाव डाला था।
    श्री राव ने कहा कि देश कानूनी और संवैधानिक ढांचे से बंधा हुआ है। अपराध पर राजनीति से अच्छी मिसाल कायम नहीं किया जा सकता है।

    #Crime news #National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : राज्य में उम्मीदवारों की आयु 2014-19 के बीच 1 से 13 साल बढ़ी !
    Next Article सरकारी बस स्टैंड में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025
    टेक्नोलॉजी

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025
    देश

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.