Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अफगान नागरिकों को अमेरिका में एंट्री नहीं, सौंकड़ों आवेदन खारिज
    Uncategorized

    अफगान नागरिकों को अमेरिका में एंट्री नहीं, सौंकड़ों आवेदन खारिज

    Team JoharBy Team JoharDecember 31, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोस्टन (अमेरिका) : अमेरिका में संघीय आव्रजन अधिकारियों ने हाल के सप्ताह में मानवीय कारणों से देश में अस्थायी प्रवेश की मांग करने वाले सैकड़ों अफगान नागरिकों के आवेदन को खारिज कर दिया है, जिससे अफगानों और उनके समर्थकों को निराशा हुई है.

    आव्रजन के पैरोकारों का कहना है कि जो बाइडन प्रशासन ने अगस्त में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगान नागरिकों की मदद के अपने वादे को पूरा नहीं किया है. टेक्सास की अटॉर्नी कैटलिन रोव ने कहा, यह बहुत निराशाजनक है. रोव ने कहा कि हाल में उनके पांच आवेदनों को नामंजूर कर दिया गया. इसमें एक आवेदन अफगान पुलिस अधिकारी का भी था जिसने अमेरिकी सैनिकों की मदद की थी.

    अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईसी) को मानवीय आधार पर देश में आने की इजाजत के लिए 35,000 से ज्यादा आवेदन मिले हैं. यूएससीआईसी की प्रवक्ता विक्टोरिया पाल्मर ने इस सप्ताह बताया कि इन आवेदनों में से करीब 470 को खारिज कर दिया गया और 140 से ज्यादा आवेदनों को सशर्त मंजूरी दी गई है.

    पाल्मर ने कहा कि मानवीय आधार पर प्रवेश देने के लिए हर साल विभिन्न देशों के नागरिकों से 2,000 आवेदन आते हैं और यूएससीआईसी औसतन करीब 500 आवेदन को मंजूरी देता है. पाल्मर ने कहा कि मानवीय आधार पर प्रवेश की व्यवस्था को आपात स्थिति के लिए सुरक्षित रखा जाता है और यह शरणार्थियों को अनुमति देने की प्रक्रिया से अलग है.

    अमेरिका की सरकार ने सैनिकों की वापसी के बाद से 900 से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों और 2200 अफगान नागरिकों को अफगानिस्तान से निकाला है. विदेश विभाग ने कहा है कि अफगानिस्तान से 95,000 लोगों को दूसरी जगह बसाने की व्यवस्था की जाएगी और इसके लिए लोगों की पृष्ठभूमि की जांच और टीकाकरण की व्यवस्था की प्रक्रिया जारी है. यूएससीआईसी ने एक बयान में कहा कि अनुरोधों की व्यक्तिगत आधार पर समीक्षा की जाती है, जिसमें अमेरिकियों और अफगानों के करीबी रिश्तेदारों पर विचार किया जाता है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article31 दिसंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम आइसोलेट

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.