Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश भर में कल नवाजे जाएंगे 942 पुलिसकर्मी, झारखंड से कितने… जानें
    जोहार ब्रेकिंग

    देश भर में कल नवाजे जाएंगे 942 पुलिसकर्मी, झारखंड से कितने… जानें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गणतंत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कल यानी 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, जहां राष्ट्रपति भवन से लेकर कर्तव्य पथ तक कई राज्यों की झांकियां और रंगारंग कार्यक्रम होंगे. इस खास अवसर पर गैलेंट्री अवार्ड की भी घोषणा की गई है, जिसमें कुल 942 जवानों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा. यह अवार्ड पुलिस अधिकारियों, अग्निशमन अधिकारियों, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा सेवा के कर्मियों के लिए हैं.

    झारखंड से इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

    यह पहली बार है जब राष्ट्रपति के हाथों झारखंड को न वीरता पदक और न हीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है. सराहनीय सेवा पदक के लिए राज्य के 12 पुलिस अधिकारियों-जवानों के नामों का चयन हुआ है. जिसके नाम है डा. माइकल राज एस (आइजी, बोकारो), ए. विजयालक्ष्मी (आइजी प्रशिक्षण), नीरज कुमार (डीएसपी), मोहम्मद इकबाल (हवलदार), बिंद्रे मुंडरी (हवलदार), अरविंद कुमार पालित (एएसआइ), बशिष्ट कुंवर (एएसआइ), संजीव कुमार झा (एएसआइ), विजय कुमार (एएसआइ), मानती खलखो (सिपाही), प्रभा देवी (सिपाही) व अरुण कुमार (इंस्पेक्टर).

    गैलेंट्री अवार्ड की सूची

    इस बार, 95 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड, 101 जवानों को राष्ट्रपति पदक, और 746 जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. खासकर जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्व और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को वीरता पुरस्कार मिलेंगे. इसके अलावा, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक भी दिया जाएगा, जो कुल 101 पीएसी, 85 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 04 सुधार सेवा कर्मियों को मिलेगा.

    वीरता पुरस्कार पाने वाले जवान

    वीरता पुरस्कार की सूची में छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17, और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 15 जवानों का नाम शामिल है. इसके अलावा, बीएसएफ के 1, सीआरपीएफ के 19, एसएसबी के 4 और असम राइफल्स के 1 जवान को भी यह सम्मान मिलेगा. उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर अग्निशमन विभाग के 16 जवानों को भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

    यह अवार्ड उन जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा और सेवा के लिए अनगिनत कार्य किए हैं. गणतंत्र दिवस समारोह में इन वीर जवानों की बहादुरी को सलाम किया जाएगा.

    Also Read : महाकुंभ में वायरल Girl मोनालिसा को बॉलीवुड से ऑफर

    Also Read : National Tourism Day : भारत की विविधता और संस्कृति को बढ़ावा देने का अहम अवसर

    Also Read : निर्वाचन आयोग ने झारखंड HC को बताया निकाय चुनाव करने का उपाय… जानिये क्या

    Also Read : गम्हरिया बाजार में लगी आ’ग, लाखों का नुकसान

    #BSF 2025 26 जनवरी 2025 Assam Rifles Awards Bravery Awards Chhattisgarh Civil Defense crpf Distinguished Service Fire Services gallantry awards Home Guard Honor India Indian Security Forces Jammu Kashmir Police January 26 Kartavya Path Naxal affected areas Odisha Police Service President's Medal Rashtrapati Bhavan Republic Day soldiers SSB Uttar Pradesh अग्निशमन सेवा असम राइफल्स उत्तर प्रदेश एसएसबी ओड़िशा कर्तव्य पथ गणतंत्र दिवस गैलेंट्री अवॉर्ड्स छत्तीसगढ़ जम्मू-कश्मीर पुलिस जवान नक्सल प्रभावित इलाके नागरिक सुरक्षा पुरस्कार पुलिस सेवा बीएसएफ भारत भारतीय सुरक्षा बल राष्ट्रपति पदक राष्ट्रपति भवन विशिष्ट सेवा वीरता पुरस्कार सम्मान सीआरपीएफ होम गार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडेढ़ लाख से ज्यादा बढ़ गईं लाभुक, जानें ‘मंईयां’ को कब मिलेगी जनवरी की किस्त
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को तगड़ा झटका, दिग्गज नेता विजयसाई ने छोड़ी राजनीति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.