Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कासगंज में भीषण हादसा, एक बच्ची समेत 4 महिलाओं की मौत, दर्जनभर लोग मिट्टी में दबे
    जोहार ब्रेकिंग

    कासगंज में भीषण हादसा, एक बच्ची समेत 4 महिलाओं की मौत, दर्जनभर लोग मिट्टी में दबे

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कासगंज : कासगंज जिले में नेशनल हाईवे 530 के निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. मोहनपुरा क्षेत्र में जब खुदाई के दौरान पीली मिट्टी निकाली जा रही थी, तभी मिट्टी की एक ढाई ढह गई. इस हादसे में आठ महिलाएं दब गईं, जिनमें से चार महिलाएं और एक बच्ची की मौत हो गई. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है.

    क्या है पूरा मामला

    मंगलवार सुबह, जब आसपास के गांवों की महिलाएं पीली मिट्टी लेने के लिए हाईवे पर पहुंची थी, तब यह हादसा हुआ. महिलाएं खुदाई कर रही थीं, इसी दौरान मिट्टी की ढाई अचानक ढह गई और कई महिलाएं उसमें दब गईं. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. जिला प्रशासन, पुलिस और क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम किया गया और सभी दबे महिलाओं को बाहर निकाला गया.

    मृतकों की हुई पहचान

    कासगंज हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है. जिला अस्पताल में चिकित्सकों के अनुसार, मृतकों में सरस्वती (27 वर्ष), पत्नी रघुवीर, निवासी रामपुर थाना बाजार, कासगंज, राम बेटी (27 वर्ष), पत्नी दानपाल, निवासी कासगंज, प्रेमा देवी (36 वर्ष), पत्नी गंगा प्रसाद, निवासी कासगंज और पिंकी (10 वर्ष), पुत्री मनपाल सिंह, निवासी कासगंज शामिल हैं.

    इलाज के बाद दो घायल रेफर

    वहीं, घायलों की पहचान माहेश्वरी (42 वर्ष), पत्नी चंद्रपाल, निवासी रामपुर, कासगंज, कृष्ण (45 वर्ष), पत्नी सुरेश, निवासी कुन्नौर, कासगंज, प्रेम सिंह (30 वर्ष), पुत्र नाथू सिंह, निवासी कासगंज, अर्जुन (8 वर्ष), पुत्र शिशुपाल, निवासी कातोर व हेमवंती (36 वर्ष), पत्नी भूपेंद्र, निवासी रामपुर, कासगंज के रूप में हुई है.

    डीसी एसपी पहुंचे घटनास्थल, राहत कार्यों का लिया जायजा

    घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी मेगा रूपम और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को घटनास्थल पर और जांच करने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन की टीम ने यह सुनिश्चित किया कि कोई और व्यक्ति तो मलबे में दबा नहीं है.

    https://x.com/ANI/status/1856206788468846890

    Also Read: एक साथ निकले 3 लड़के और 3 लड़कियों की हो गई मौ’त, कार भी चकनाचूर

    Construction work DC SP incident site dead girl dead women death in accident Devendra Singh Rajput District Administration District Hospital highway construction identification of injured investigation of the incident JCB Kasganj Kasganj accident Kasganj highway Kasganj news people buried under debris police referred to Aligarh regional MLA relief work relief work inspection seriously injured Soil Collapse tragic accident woman dead women buried अलीगढ़ रेफर उत्तर प्रदेश न्यूज कासगंज कासगंज समाचार कासगंज हाईवे कासगंज हादसा क्षेत्रीय विधायक गंभीर घायल घटना का जांच घायलों की पहचान जिला अस्पताल जिला प्रशासन जेसीबी डीसी एसपी घटनास्थल दर्दनाक हादसा देवेंद्र सिंह राजपूत निर्माण कार्य पुलिस मलबे में दबे लोग महिला मृतक महिलाएं दबना मिट्टी ढहना मृतक बच्ची मृतक महिलाएं राहत कार्य राहत कार्य निरीक्षण हाईवे निर्माण हादसे में मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक साथ निकले 3 लड़के और 3 लड़कियों की हो गई मौ’त, कार भी चकनाचूर
    Next Article बिहार के पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव का निधन, तेजस्वी ने जताया शोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.