Palamu : जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर चउवा चट्टान गांव के पास एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय विनोद साव और उनकी 7 वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी की मौत हो गई। विनोद की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी, बेटी प्रियंका कुमारी और बेटा कार्तिक कुमार घायल हैं। प्रियंका की गंभीर हालत के कारण उन्हें रिम्स, रांची रेफर किया गया है।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर रोड जाम कर दिया। हुसैनाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार (JH 1 ER 1064) को कब्जे में लिया। घायलों को पहले अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों ने हंगामा किया। बाद में घायलों को मेदिनीनगर के MRMCH भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, विनोद बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे और अपने परिवार के साथ छतरपुर के खेंधरा गांव में शादी समारोह में जा रहे थे। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चांदनी ने अस्पताल में दम तोड़ा।
हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और कार सवार लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस इस बारे में अधिक जानकारी देने से बच रही है। ग्रामीणों ने अनुमंडलीय अस्पताल की खराब व्यवस्था पर नाराजगी जताई और स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव से व्यवस्था सुधारने की मांग की।
Also Read : झारखंड में आज रांची समेत कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना, अलर्ट जारी
Also Read : ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, 70 वर्षीय महिला जख्मी
Also Read : सिरमटोली फ्लाईओवर का आज उद्घाटन करेंगे CM हेमंत सोरेन
Also Read : कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 81,108 के पार
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 05 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : हर साल 5 जून को क्यों ही मनाया जाता है World Environment Day… जानें