15 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : दसम चन्द्र पिता को लाभ देगा। साथ ही समय अनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।

वृष : धर्म कर्म में रुची बढ़ेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। कोई यात्रा का योग है। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। अन्न जल का दान करें।

मिथुन : किसी से विवाद होगा। साथ ही अचानक खर्च होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

कर्क : क्रोध से बचें। जीवनसाथी के सहयोग से कोई शुभ कार्य होगा। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

सिंह : समय बहुत ही लाभ का मौका देगा। मौसम का प्रहार हो सकता है। रोग से बचे। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सूर्य को अर्घ दे। कार्य मे गति आएगा।

कन्या : संतान का समस्या का हल सहज ही प्राप्त नही होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं।

तुला : किसी अपने से मनमुटाव होगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। आपके मेहनत का पूछ होगा और नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक : समय अनुकूल है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी नया कार्य मे जल्दबाजी से बचें। गाय को हरा चारा और अन्न का दान करें।

धनु : कल सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। गुरु पूजन और गुरु मंत्र का जाप करें।

मकर : समय अनुकूल है। आलस का त्याग करें। ज्यादा किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

कुंभ : समय बहुत ही अनुकूल है। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। पर ज्यादा बोलने से बचें। हो सकता है तो जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शनि को खुश करें।

मीन : खर्च अधिक होगा पर अच्छी खबर मिल सकती है। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। कार्य होगा जिससे आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मंदिर में झाडू का दान करें।

प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897