18 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : माता को कष्ट होगा। बेकार के बहस से बचें। आपके कर्म से माता का सुख मैं बृद्धि करेगा। कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे।

वृषभ : पराक्रम बढ़ेगा। आपके अपनों को आपकी जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।

मिथुन : धन आएगा। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। किये गए कार्य का लाभ होगा।

कर्क : समय अनुकूल है। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

सिंह : खर्च में बृद्धि होगा साथ ही किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

कन्या : आय के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

तुला : प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

वृश्चिक : भाग्य साथ है। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर धन लाभ के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।

धनु : अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मकर :- लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

कुंभ : विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

मीन : लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान होगा।