10 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : भाई बहन के लिए यागदार पल होगा। समय अनुकूल रहेगा। बहन भाई के लिए समय अनुकूल है। पर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

आचार्य प्रणव मिश्रा आचार्यकुलम, अरगोड़ा राँची 9031249105, 8210075897

वृष : कुटुम्ब से विवाद हो सकता है। पर आय के मार्ग मिलेंगें। पर घर परिवार में खर्च में अधिकता होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन : आलस का त्याग करें। समय बहुत ही अनुकूल है। अचानक आय होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

कर्क : गुरु मेहरबान है। सत्कर्म पर खर्च होगा। कोई शुभ कार्य होगा। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

सिंह :समय लाभ का मौका देगा। भाग्य और धन का लाभ होगा। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कन्या : पिता के लिए समय उपयुक्त है। समस्या का हल सहज ही प्राप्त नही होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा।

तुला : धर्म कर्म में मन लगेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक : किसी से विवाद होगा। सोच विचार कर कार्य करें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

धनु : जीवनसाथी के चलते सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। भाग्य अनुकूल है।

मकर : रोग पर विजय प्राप्त होगा। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

कुंभ : शिक्षा में कुछ बाधा होगा। पर लाभ मिलेगा। कठिन मेहनत की आवश्यकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

मीन : माता के विवाद होगा। मानसिक तनाव होगा। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। गाय को गुड़ दे।