हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स-2024 :  जापान ने इंडिया को दी 1-0 से शिकस्त

रांची : हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स-2024 में थर्ड और फोर्थ पोजिशन के लिए मैच इंडिया और जापान के बीच खेला गया. जिसमें जापान की टीम ने शुरू से ही इंडिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. छठे मिनट में जापान ने एक गोल कर इंडिया की टीम पर प्रेशर बना दिया. यह गोल जापान की काना उराटा ने किया. फर्स्ट हाफ तक जापान 1-0 से आगे रहा. इसके बाद भी जापान के खिलाड़ियों ने प्रयास जारी रखा. लेकिन इंडिया ने डिफेंड करते हुए उन्हें कोई गोल नहीं करने दिया. 22वें मिनट में इंडिया की नेहा को रेड कार्ड दिया गया. इंडिया को 9 पेनाल्टी कार्नर मिले जबकि जापान को 4 पेनाल्टी कार्नर मिला. चौथे क्वार्टर में भी इंडिया को 1 पेनाल्टी कार्नर मिला. रोमांचक मैच में हार के बाद अब इंडिया टीम के पेरिस जाने का सपना टूट गया.