Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार की ऐतिहासिक पहल : झारखंड के मेधावी ST स्टूडेंट्स को अब मुफ्त कोचिंग
    झारखंड

    हेमंत सरकार की ऐतिहासिक पहल : झारखंड के मेधावी ST स्टूडेंट्स को अब मुफ्त कोचिंग

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2025Updated:October 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। कोटा के मशहूर मोशन एजुकेशन संस्थान के साथ मिलकर अब नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग झारखंड में ही दी जाएगी। रांची के हिंदपीढ़ी में कल्याण विभाग के भवन में यह कोचिंग शुरू होगी। इस योजना को चलाने और निगरानी की जिम्मेदारी अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को दी गई है। साथ ही, यूपीएससी की तैयारी के लिए छात्रों को दिल्ली भेजने की योजना भी है।

    पहले चरण में 300 छात्रों को लाभ

    कल्याण विभाग ने कोचिंग संस्थान को कार्य आदेश जारी किया। पहले चरण में 300 मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनका चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और तय मापदंडों के आधार पर किया गया है।

    मंत्री चमरा लिंडा का बयान

    कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि झारखंड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे आईआईटी, एम्स जैसे बड़े संस्थानों में पढ़ें। कई प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों और मार्गदर्शन की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी गरीब छात्र बेरोजगार न रहे, बल्कि आत्मविश्वास के साथ कुछ बनकर लौटे।”

    छात्रावास और सुविधाओं का निरीक्षण

    मंत्री चमरा लिंडा ने कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी के साथ कोचिंग केंद्र के छात्रावास, पुस्तकालय और भोजनालय का दौरा किया। उन्होंने सभी जरूरी सुधारों और सुविधाओं के लिए निर्देश दिए।

    आगे की योजना

    मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में यूपीएससी और सिविल सर्विसेज जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी छात्रों को दिल्ली भेजा जाएगा। पहले चरण में एसटी, दूसरे में एससी और बाद में ओबीसी वर्ग के छात्रों को यह मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, “झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही दिशा, अवसर और संसाधन देने की।”

    a historic initiative by the government Free coaching for meritorious tribal students in Jharkhand Historic initiative of Hemant government: Now free coaching for meritorious ST students of Jharkhand झारखंड में मेधावी आदिवासी छात्रों को मुफ्त कोचिंग सरकार की ऐतिहासिक पहल हेमंत सरकार की ऐतिहासिक पहल : झारखंड के मेधावी ST स्टूडेंट्स को अब मुफ्त कोचिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ऊपर खुले
    Next Article चाईबासा में आधार कार्ड बनवाने में दिक्कत, ग्रामीण स्कूली बच्चे और अभिभावक परेशान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.