Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा, कांग्रेस-जेएमएम ने वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा, कांग्रेस-जेएमएम ने वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में मुख्यमंत्री बदलने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. हेमंत सोरेन को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. मीडिया के माध्यम से यह खबर आने के बाद असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह बहुत दुखद है कि झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी द्वारा एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया. मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड की जनता इस फैसले की कड़ी निंदा करेगी और इसे पूरी तरह से खारिज करेगी.

    वहीं झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “चंपाई सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता के साथ सोरेन परिवार का यह व्यवहार बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. झारखंड में चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं, लेकिन सोरेन परिवार सत्ता के लिए इतना बेताब है कि वह एक दिन भी इससे दूर नहीं रह सकता. वैसे भी हेमंत सोरेन जेल से ही सरकार चला रहे थे, लेकिन जैसे ही वह जमानत पर जेल से बाहर आए, वह फिर से गद्दी पर बैठने के लिए बेताब हो गए. हेमंत सोरेन ने पिछले पांच सालों में झारखंड को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मालूम हो कि बुधवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सत्ताधारी पार्टी के विधायकों और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की मौजूदगी में हुई बैठक में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर सहमति बनी थी. यह भी तय हुआ था कि इसकी जानकारी आज ही राजभवन जाकर दी जाए. इसके साथ ही हेमंत सोरेन राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

    असम आदिवासी नेता सीएम हिमंत विस्वा सरमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम चंपाई सोरेन पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने सरकार बनाने का पेश किया दावा
    Next Article ई-रिक्शा और ऑटो के अलावा शहर में अवैध वसूली पर लगे रोक नहीं तो होगा आंदोलन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा : जिला मुख्यायल से बाहर निकल तत्काल राहत का पर्याय कैसे बन रहा जनता दरबार

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    Latest Posts

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026

    सिमडेगा : जिला मुख्यायल से बाहर निकल तत्काल राहत का पर्याय कैसे बन रहा जनता दरबार

    July 3, 2026

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.