Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम चंपाई सोरेन पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने सरकार बनाने का पेश किया दावा
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम चंपाई सोरेन पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत ने सरकार बनाने का पेश किया दावा

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2024Updated:July 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन राजभवन पहुंचे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. वहीं हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है. बता दें कि आज रांची में सीएम चंपाई सोरेन के आवास पर जेएमएम के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें हेमंत सोरेन को सीएम बनाने पर सहमति बनी है. इंडिया गठबंधन विधायक दल की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है. बैठक में झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा हुई. वहीं राज्य के अगले सीएम के लिए हेमंत सोरेन के नाम पर सहमति बन गई. राज्यपाल देर शाम रांची पहुंचे. इससे पहले राजभवन से मिलने के लिए सत्ताधारी दल ने समय मांगा था. हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी साथ में है.

    हेमंत सोरेन को एक बार फिर से सत्ता पर बिठाने का निर्णय लिया गया है. इंडी गठबंधन की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. वहीं सूत्रों के मुताबिक चंपाई सोरेन को पार्टी और राज्य के अंदर अहम जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि 31 जनवरी को हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपाई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया था. 28 जून को हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आते ही एक बार फिर उनके सीएम बनने की चर्चा तेज हो गई थी. और अब इस पर सहमति भी बन गई है.

    इस्तीफा राजभवन राज्यपाल सीएम चंपाई सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबांध प्रमंडल तेनुघाट के प्रधान लिपिक धर्मराज प्रसाद को सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई
    Next Article हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा, कांग्रेस-जेएमएम ने वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    Latest Posts

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.