Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बारातियों से भरी बस पर गिरा हाईटेंशन तार, चार लोगों की जलकर मौत
    ट्रेंडिंग

    बारातियों से भरी बस पर गिरा हाईटेंशन तार, चार लोगों की जलकर मौत

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2024Updated:March 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है. खबर है कि मरदह थाना क्षेत्र में मऊ से बारातियों को लेकर जा रही बस पर हाईटेंशन तार गिर गई. इस हादसे में अब तक चार लोगों के मरने की सूचना आ रही है. हादसे में बस में आग लग गई. जिस कारण बस में सफर कर रहे लोग हाईटेंशन तार के झटके से झुलस गए. यात्रियों से भरी बस से आग की लपटें काफी समय तक उठती रही.

    करंट के कारण लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई. मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है. मामले की जानकारी सरकार के स्तर पर भी ली जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बस में यात्री भरे हुए थे. बस पर तार गिरने के बाद बस में आग लग गई. करंट का प्रवाह रुकने के बाद किसी प्रकार लोग निकले. अचेत लोगों के आग में जलने की भी बात कही जा रही है.

    इस भीषण बस हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर घायलों को पचास हजार रुपये देने का ऐलान किया. साथ ही निःशुल्क उपचार कराये जाने के निर्देश दिए. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिया कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें. जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं. सीएम योगी ने कहा है कि अधिकारी मौके पर पहुंच कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करें. राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए. सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है.

    बताया गया कि बस में 50 लोग सवार थे. आग इतनी भयावह थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. अभी तक आग से चार लोगों के जलने की जानकारी मिली है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं. इस हादसे में और लोगों के भी हताहत होने की आशंका है. पता चला है कि बस सीएनजी थी.

    दरअसल, बारातियों को लेकर बस मऊ के कोपा से बरात लेकर मरदह के महाहर धाम पर आ रही थी. बस कच्चे रास्ते पर थी. इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में बस आ गई. इसमें भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद बस पूरी तरह से खाक हो गई. किसी प्रकार बस में सवार यात्रियों ने नीचे उतरकर अपनी जान बचाई.

     

    Baraati CM Yogi Ghazipur Johar Live Team Mardah Police Station Passenger Bus Up Yogi Adityanath गाजीपुर जोहार लाइव टीम बाराती मरदह थाना यात्री बस यूपी योगी आदित्यनाथ सीएम योगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में अदालत ने दी मोहलत, 45 दिन में जांच पूरी करें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल
    Next Article अंतिम चरण में पहुंची लोकसभा चुनाव की तैयारी, बंगाल के अधिकारियों के साथ हुई इंटर स्टेट बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    Latest Posts

    कैदियों के समयपूर्व रिहाई मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने कहा, बिना रिपोर्टों पर विचार किए फैसला नहीं ले सकता सजा समीक्षा बोर्ड

    October 23, 2026

    रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 75 तस्वीरें हटाने पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा, बोले- एक हफ्ते पहले दिया प्रस्ताव, फिर आखिरी वक्त पर आपत्ति क्यों?

    October 23, 2026

    झारखंड : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं का धरना, अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ का आरोप

    October 23, 2026

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला: कांग्रेस को ‘जल बिन मछली’ बताया, राहुल गांधी को ‘फेल प्रोडक्ट’ करार दिया

    October 23, 2026

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.