Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जेलों में हाईटेक स्कूल : बंदियों और अफसरों के बच्चे साथ करेंगे पढ़ाई
    ट्रेंडिंग

    जेलों में हाईटेक स्कूल : बंदियों और अफसरों के बच्चे साथ करेंगे पढ़ाई

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जेलों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तर प्रदेश सरकार ने जेलों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए एक मानवीय और आधुनिक पहल की शुरुआत की है. प्रदेश में बन रही नई जेलों में अब हाईटेक स्कूल भी बनाए जाएंगे. जिनमें महिला बंदियों के बच्चे, जेल अधिकारियों के बच्चे और आसपास के क्षेत्र के बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. यह पहल महिला बंदियों के बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें बेहतर शिक्षा माहौल देने के उद्देश्य से की गई है. शुरुआत में इन स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक की पढ़ाई होगी, जिसे आगे चलकर कक्षा 10 तक अपग्रेड करने की योजना है.

    वेस्ट यूपी के हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सहित प्रदेश के कई जिलों जैसे हाथरस, जौनपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर और औरैया में नई जेलों का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है. इनमें जेल परिसरों के बाहर, लेकिन परिसर की सीमा में ही स्कूल भवन बनाए जाएंगे. इन स्कूलों में शिक्षा विभाग के प्रशिक्षित अध्यापक तैनात किए जाएंगे.

    फिलहाल कैसी है व्यवस्था?

    अभी तक महिला बंदियों के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी जेल प्रशासन द्वारा डीएम कार्यालय के माध्यम से की जाती है. नगर के नजदीक स्कूलों से एक या दो शिक्षक भेजे जाते हैं, या आंगनबाड़ी की व्यवस्था के सहारे शिक्षा दी जाती है. कई बार पढ़ी-लिखी महिला बंदियों को ही बच्चों को पढ़ाने का काम सौंपा जाता है. पुरुष बैरकों में भी शिक्षित बंदी ही अन्य कैदियों को पढ़ाते हैं. लेकिन स्कूल जैसी अनुशासित और संगठित व्यवस्था का अभाव बना रहता है.

    नई पहल का असर

    सरकार की यह नई योजना न केवल बच्चों को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करेगी, बल्कि महिला बंदियों को भी मानसिक शांति और आत्मबल प्रदान करेगी. बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है. इस नई योजना से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश सरकार अब जेलों को केवल बंदियों के लिए दंडस्थल मानने की बजाय, उन्हें सुधार और पुनर्वास केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है.

    Also Read : मोरहाबादी के दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत ज्ञान महायज्ञ 19 से

    children's education children's future education in prisons Education Reform high-tech schools humanitarian initiative modern initiative nursery to 8th grade prison reform prison system social inclusion Uttar Pradesh Uttar Pradesh government women empowerment women inmates आधुनिक पहल उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार जेल व्यवस्था जेल सुधार जेलों में शिक्षा नर्सरी से आठवीं तक बच्चों का भविष्य बच्चों की शिक्षा महिला बंदी महिला सशक्तिकरण मानवीय पहल शिक्षा सुधार समाज की मुख्यधारा हाईटेक स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री हफीजुल के बयान पर आक्रोश मार्च, बाबूलाल बोले- संविधान का अपमान नहीं सहेगी भाजपा
    Next Article SP ने किया 78 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखिये लिस्ट

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.