Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा के कड़े निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा के कड़े निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में आने वाले रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बुधवार (25 मार्च 2026) को डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

    संवेदनशील इलाकों पर खास नजर

    बैठक में डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। ऐसे स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    जुलूस मार्ग का होगा भौतिक सत्यापन

    रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूस और शोभायात्राओं को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीजीपी ने निर्देश दिया कि सभी निर्धारित रूट का पहले से भौतिक सत्यापन किया जाए। रास्तों की स्थिति, ट्रैफिक व्यवस्था और संभावित बाधाओं का जायजा लेकर जरूरी सुधार करने को कहा गया।

    सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी

    पर्व के दौरान अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस को साफ तौर पर कहा गया कि किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

    सभी अधिकारी रहे मौजूद

    इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीजी मनोज कौशिक, रांची एसएसपी राकेश रंजन, रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सहित सभी डीएसपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

    शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

    प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।

    Also Read : रामनवमी मंगला जुलूस में पथराव के मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

    High Alert in Ranchi Ahead of Ram Navami; Strict Security Directives Issued During DGP's Meeting डीजीपी की बैठक में सुरक्षा के कड़े निर्देश रांची में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी मंगला जुलूस में पथराव के मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
    Next Article रामनवमी को लेकर सिमडेगा में प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने जुलूस रूट पर किया पैदल मार्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    Latest Posts

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.