Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामनवमी मंगला जुलूस में पथराव के मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    रामनवमी मंगला जुलूस में पथराव के मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के गोरहर अंतर्गत ग्राम तुईयो में रामनवमी पर्व के दौरान निकाले गए मंगला जुलूस में पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना में शामिल मुख्य साजिशकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 मार्च को बिना लाइसेंस एक जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल लोग निर्धारित मार्ग से हटकर लेवड़ा जमुआ की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर तैनात दंडाधिकारी, अंचल अधिकारी बरकट्ठा और थाना प्रभारी ने जुलूस को निर्धारित रास्ते पर चलने के लिए समझाने की कोशिश की।

    इसी दौरान जुलूस में मौजूद कुछ असामाजिक तत्व उग्र हो गए और प्रशासन एवं पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को गंभीर होता देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया और बड़ी घटना होने से रोक लिया।

    घटना के बाद पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की। इस मामले में गोरहर थाना कांड संख्या 12/26, दिनांक 25 मार्च 2026 के तहत 41 नामजद और 240 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य साजिशकर्ता उतीम महतो और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    पुलिस की अपील

    हजारीबाग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि रामनवमी जैसे पवित्र पर्व को शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ संदेश या गलत सूचना से दूर रहें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर रखी जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति समिति के निर्देशों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

    Also Read : रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई : रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    Mastermind Behind Stone-Pelting During Ram Navami Mangala Procession Arrested; Search for Others Continues बाकी की तलाश जारी रामनवमी मंगला जुलूस में पथराव का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में CBI की बड़ी कार्रवाई : रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
    Next Article रांची में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    Latest Posts

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.