Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 7:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रघुवर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेंगे हेमेंत
    जोहार ब्रेकिंग

    रघुवर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेंगे हेमेंत

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने का निर्णय लिया है।

    श्री सोरेन ने आज यहां कहा, “मैं बदले की भावना के साथ काम नहीं करना चाहता। मैं सकारात्मकता में विश्वास करता हूं और इसी धारणा के साथ राज्य के लोगों के लिए काम करना चाहता हूं।” उन्होंने कहा कि यह चुनाव के समय का था, जो बीत गया। अब राज्य को नई दिशा देने का समय आ गया है।

    झामुमो नेता ने कहा कि झारखंड को नई दिशा देने में केवल उनकी ही भूमिका नहीं होगी। वह तो केवल माध्यम हैं। इसमें पक्ष-विपक्ष दोनों की ही बहुत बड़ी भूमिका होगी। लड़ाई-झगड़े से केवल नुकसान ही होता है। उन्होंने कहा, “कुछ विषयों को लेकर मैंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास पर मामला दर्ज करवाया था। अब हमने ये निर्णय लिया है कि इस मामले को आगे नहीं बढ़ाया जाए और इसे अविलंब समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।”

    गौरतलब है कि श्री सोरेन ने 19 दिसंबर 2019 को दुमका के अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) थाने में श्री दास के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि श्री दास ने मिहिजाम में एक चुनावी सभा में उनके नाम और जाति सूचक उपनाम को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई। इसके छह दिन बाद बुधवार को मिहिजाम थाना पुलिस ने श्री दास के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : विधायक ढुलु महतो से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article वायरल वीडियो पर सरयू राय ने कहा, ‘डांस करने वाला व्यक्ति मैं नहीं हूं’

    Related Posts

    कोडरमा

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026
    Latest Posts

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026

    घर में घुसकर नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, अब 10 साल कटेगी जेल में

    April 29, 2026

    चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.