Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत सोरेन देश के सबसे मजबूत आदिवासी नेता : फुरकान अंसारी
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन देश के सबसे मजबूत आदिवासी नेता : फुरकान अंसारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फुरकान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की मौजूदा राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूरे भारत का सबसे मजबूत और बड़ा आदिवासी नेता बताया। बुधवार को जारी प्रेस बयान में फुरकान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन दिवंगत गुरुजी शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत के सच्चे उत्तराधिकारी हैं। गुरुजी ने संघर्ष और स्वाभिमान की राजनीति की नींव रखी थी और हेमंत सोरेन उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए अंसारी ने कहा कि भाजपा हेमंत सोरेन की लोकप्रियता और स्थिर सरकार से परेशान है, इसलिए लगातार राजनीतिक भ्रम और अफवाह फैलाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर हाल में सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। भाजपा को झारखंड के आदिवासी स्वाभिमान से डर लगता है। वह जनादेश का अपमान कर रही है।

    कांग्रेस के पूर्व सांसद ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने झारखंड का वैध बकाया रोक रखा है, जबकि गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में हजारों करोड़ के पैकेज वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे संघीय ढांचे पर हमला और राजनीतिक दबाव की नीति बताया।

    अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद ऐतिहासिक वापसी की है और राज्य को स्थिर, संवेदनशील और जवाबदेह सरकार दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान उन्होंने और गुरुजी शिबू सोरेन ने साथ मिलकर संघर्ष किया था और राज्य के हक व अस्मिता की लड़ाई आज भी जारी है। आदिवासी समाज अपना हक लड़कर लेता है, भीख नहीं मांगता। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य पहचान और सम्मान की लड़ाई से बना है और इसे कमजोर करने की किसी भी साजिश का मुकाबला किया जाएगा।

    Also Read : मनरेगा कर्मियों का मानदेय 30 प्रतिशत बढ़ेगा : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    Hemant Soren is the strongest tribal leader in the country: Furkan Ansari हेमंत सोरेन देश के सबसे मजबूत आदिवासी नेता : फुरकान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, पांच नक्सली ढेर, DRG का एक जवान शहीद
    Next Article सीजीएल पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद झामुमो का भाजपा पर हमला, विनोद पांडेय बोले– सच सामने आ गया

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.