Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मनरेगा कर्मियों का मानदेय 30 प्रतिशत बढ़ेगा : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
    जोहार ब्रेकिंग

    मनरेगा कर्मियों का मानदेय 30 प्रतिशत बढ़ेगा : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में झारखंड राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद की अहम बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में मनरेगा कर्मियों के मानदेय, बीमा सुविधा और योजनाओं के क्रियान्वयन पर कई बड़े निर्णय लिए गए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि मनरेगा कर्मियों का मानदेय तुरंत 30 प्रतिशत बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की रीढ़ माने जाने वाले इन कर्मियों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत करना जरूरी है। मानदेय बढ़ने से उनकी कार्य क्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी।

    बीमा कवर का प्रस्ताव तैयार होगा

    बैठक में मनरेगा कर्मियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा और जीवन बीमा जैसी सुविधाएं देने पर भी सहमति बनी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए एक अलग प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाए। उन्होंने कार्मिकों के ग्रेड पे से जुड़े प्रस्ताव को भी शीघ्र लाने का आदेश दिया।

    मनरेगा कार्यों की व्यापक समीक्षा

    बैठक में राज्य के अलग-अलग जिलों में चल रहे मनरेगा कार्यों की समीक्षा की गई। आने वाले समय में इन्हें और प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति भी तय हुई। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण जनता को रोजगार का अधिकार देना सरकार की प्राथमिकता है और मनरेगा इस दिशा में एक मजबूत आधार है।

    दीदी बाड़ी योजना से महिलाओं को मजबूती

    मंत्री ने बताया कि दीदी बाड़ी योजना से ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान और आर्थिक सहारा मिला है। मनरेगा के तहत रिकॉर्ड मैन-डेज सृजन ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।

    तकनीकी समस्या पर चिंता

    केंद्र सरकार द्वारा जल्दबाजी में लागू की गई तकनीकी प्रणाली के कारण मटेरियल भुगतान में हो रही देरी पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने भरोसा जताया कि राज्य और केंद्र के बीच समन्वय बनाकर समस्या का समाधान जल्द निकाला जाएगा।

    जल, जंगल, जमीन और मनरेगा की भूमिका

    उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर है, लेकिन कृषि की भी व्यापक संभावनाएं हैं। मनरेगा के माध्यम से इन्हें और मजबूत किया जा सकता है। जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा में भी मनरेगा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    Also Read : 3000 झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, DC-SSP ने सौंपा प्रमाण पत्र

    MNREGA workers' honorarium will increase by 30 percent: Minister Deepika Pandey Singh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3000 झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, DC-SSP ने सौंपा प्रमाण पत्र
    Next Article बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, पांच नक्सली ढेर, DRG का एक जवान शहीद

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.