Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना से भी जंग लड़नी है और व्यवस्था भी चलानी है : हेमंत सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना से भी जंग लड़नी है और व्यवस्था भी चलानी है : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2020No Comments6 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • राज्य को छह ग्रिड सब स्टेशन एवं संबंद्ध संचरण लाइन परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
    • 616 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित बिजली परियोजनाओं से गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था होगी पुख्ता
    • गढ़वा, गिरिडीह, देवघर और गोड्डा जैसे जिलों को लोड शेडिंग व लो वोल्टेज से मिलेगी निजात, होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
    • छह ग्रिड सब स्टेशन एवं संचरण लाइन का चालू होना राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा
    • कोरोना संकट में इन छह बिजली परियोजनाओं का कार्य पूर्ण होना सरकार की बड़ी उपलब्धि

    रांची। गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की दिशा में झारखंड ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने छह ग्रिड सब स्टेशन एवं संचरण लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य के विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट में इन छह बिजली परियोजनाओं का कार्य पूरा कर उसे शुरू करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन सरकार की संकल्पशीलता ने यह संभव कर दिखाया. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव होगा. दूसरों पर बिजली के लिए निर्भरता कम होगी और हम ग्रामीण इलाकों से लेकर उद्योग-धंधों को बिजली आपूर्ति करने में सक्षम होंगे.

    मानव जीवन का अहम हिस्सा है बिजली

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिजली मानव जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है. बिजली के बिना किसी विकास परियोजना की कल्पना नहीं की जा सकती है. घरेलू कामकाज से लेकर उद्योग धंधों के संचालन में बिजली की महत्ता से हम सभी वाकिफ है. हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि गांव-गांव बिजली पहुंचे. घर-घर रौशन हो, इसी संकल्प के साथ बिजली परियोजनाओं के काम की गति तेज की गई है.

    निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में बढ़े बड़े कदम

    श्री सोरेन ने कहा कि इन छह बिजली परियोजनाओं के शुरू होने से निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में यह बड़ा कदम हैं. गढ़वा में जहां बिजली के लिए दूसरे राज्य से आपूर्ति पर निर्भरता थी, वहीं अब भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन व संचरण लाइन शुरू होने से इससे निजात मिल गई है. वहीं जसीडीह ग्रिड सब स्टेशन के चालू होने से देवघर में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सकेगी इसके साथ यहां एम्स और एयरपोर्ट का निर्माण कार्य हो रहा है. इससे देवघर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

    डीवीसी से नहीं लेनी होगी महंगी बिजली

    गिरिडीह, जमुआ और सरिया में ग्रिड सब स्टेशन एवं संबंद्ध संचरण लाईन के चालू होने से गिरिडीह जिले में बिजली आपूर्ति के लिए डीवीसी पर निर्भरता नहीं रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि डीवीसी उद्योग धंधों को बिजली देने में आगे रहती है, लेकिन झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति को लेकर अलग रवैया अपनाती है. लेकिन, अब इससे छुटकारा मिल गया है. इतना ही नहीं, जहां डीवीसी से पांच रुपए प्रति यूनिट बिजली लेनी पड़ती थी, वहीं अब इसकी दर मात्र तीन रुपए प्रति यूनिट आएगी.

    आपदाओं से लड़ने में सक्षम हैं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. लेकिन, इस आपदा से निपटने में हम सक्षम हैं. हमारी सरकार को राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों की चिंता है. हर घटना पर हमारी नजर बनी हुई है. जांच में तेजी लाई गई है और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और ल़ॉकडाउन के दौरान सरकार ने मुफ्त में अनाज के साथ भोजन वितरण का कार्य बड़े पैमाने पर किया. इसी का नतीजा है कि हमारे राज्य में भूख से मौत नहीं हुई. उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ रहे मामले से निपटना कड़ी चुनौती जरूर है, लेकिन हतोत्साहित नहीं है. लोगों की जान बचाना औऱ भूख से कोई मौत नहीं हो, इसके लिए सरकार ने सभी पुख्ता इंतजाम किए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब कोरोना जंग से भी लड़ना है औऱ व्यवस्था भी चलानी है।

    झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की इन परियोजनाओं का हुआ ऑनलाइन उद्घाटन

    220/ 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन, भागोडीह, गढ़वा एवं 220 केवी डाल्टेनगंज -गढ़वा संचरण लाईन

    गढ़वा के भागोडीह में नवनिर्मित ग्रिड की क्षमता 300 एमवीए की है, जबकि डाल्टेनगंज-गढ़वा संचरण लाइन की लंबाई 91 किलोमीटर है. इस परियोजना की कुल लागत 123 करोड़ रुपए है और इससे संपूर्ण गढ़वा जिला मे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी. इस ग्रिड के चालू होने से रेहला ग्रिड डाल्टनगंज स्थित राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ गया है और मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी.

    220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन, जसीडीह एवं 220 केवी दुमका-जसीडीह संचरण लाईन

    इस ग्रिड औऱ संचरण लाईन के चालू होने से संपूर्ण देवघर और गिरिडीह जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है. जसीडीह ग्रिड की कुल क्षमता 400 एमवीए है, जबकि संचरण लाइन की लंबाई 74.3 किलोमीटर है और इसकी कुल लागत 137 करोड़ रुपए आई है।

    220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन, गिरिडीह एवं 220 केवी जसीडीह-गिरिडीह संचरण लाईन

    गिरिडीह मे नवनिर्मित ग्रिड की क्षमता 400 एमवीए है और जसीडीह-गिरिडीह संचरण लाइन की कुल लंबाई 77 किलोमीटर है। इसके चालू होने से पूरे गिरिडीह जिले और कोडरमा जिले के आंशिक क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि डीवीसी पर निर्भरता कम होने के साथ बिजली दर में भी कमी आएगी।इस परियोजना पर कुल 146.50 करोड़ लागत आई है।

    220 केवी दुमका-गोड्डा संचरण लाईन

    57 करोड़ रुपए की लागत से 220 केवीए दुमका-गोड्डा संचरण लाईन का निर्माण हुआ है. इस संचरण लाइन की लंबाई 71 किलोमीटर है। ईस संचरण लाइन के चालू होने से संपूर्ण गोड्डा जिले में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है।

    132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन, जमुआ, गिरिडीह एवं 132 केवी गिरिडीह- जमुआ संचरण लाईन

    जमुआ स्थित ग्रिड सब स्टेशन के चालू होने से गिरिडीह जिले के जमुआ, राजधनवार, तिसरी, गांवा और देवरी प्रखंडों में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। इस ग्रिड़ की कुल क्षमता 100 एमवीए है औऱ संचरण लाइन की कुल लंबाई 23 किलोमीटर है। परियोजना पर 72.50 करोड़ रुपए की लागत आई है।

    132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन, सरिया एवं 132 केवी गिरिडीह- सरिया संचरण लाईन

    सरिया ग्रिड सब स्टेशन की कुल क्षमता 100 एमवीए है और गिरिडीह-सरिया संचरण लाईन की कुल लंबाई 42 किलोमीटर है। इस परियोजना की कुल लागत 80 करोड़ रुपए है। इसके चालू होने से गिरिडीह जिले के सरिया, बगोदर, डुमरी और बिरनी प्रखंड में गुणवत्तायुक्त बिजली आपूर्ति संभव हो गई है।

    इस मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक सुदिव्य कुमार, विधायक सरफराज अहमद, रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह- अध्यक्ष-सह प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा वितरण निगम लिमिटेड श्री एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest hindi news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना के मद्देनजर विस चुनाव के लिए दिशानिर्देश जारी करेगा चुनाव आयोग
    Next Article बिहार में गंगा भी अब उफान पर, गंडक ने फिर बढ़ाई लोगों की परेशानी

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.