Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jun, 2026 ♦ 11:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटे हेमंत, मजबूत कर रहे दावेदारी
    झारखंड

    कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटे हेमंत, मजबूत कर रहे दावेदारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर पॉलिटिकल पार्टियां रेस है. सत्ताधारी पार्टी जेएमएम भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. यहीं वजह है कि व्यस्त कार्यक्रमों से समय निकालकर राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे है. उनके साथ बैठक कर रहे है. साथ ही उन्हें सरकार की योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे है. कार्यकर्ताओं का भी उत्साह देखने लायक है. इसका अंदाजा प्रमंडल स्तर की बैठकों से लगाया जा सकता है. जिसमें झारखंड के सभी पांचों प्रमंडल पलामू, कोल्हान, दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर और संथाल परगना के सभी जिलों से झामुमो के जुझारु कार्यकर्ता शामिल हुए. ऐसा माना जा रहा है कि जेएमएम पहले से और भी मजबूत होकर आगामी चुनाव मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी.
    एजेंडो को बता रहे भाजपा के बौखलाहट का कारण
    राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है. वहीं सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना को भरपूर समर्थन भी मिल रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मे यह योजना काफी सहायक भी साबित हो रही है. इसके अलावा 12 एजेंडे है जो इस चुनाव में वोटरों का रुख मोड़ने में अहम भूमिका निभा सकते है. सीएम इन एजेंडों को अपने हर कार्यक्रम में दोहरा रहे है. लोगों को बता रहे है कि सरकार उनके लिए, उनके साथ हर कदम पर खड़ी है. 200 यूनिट तक बिजली बिल मुफ्त, बिजली बिल बकाया माफ, किसानों का कृषि लोन माफ, अबुआ आवास और किशोरी समृद्धि योजना जैसी सुविधाएं दी जा रही है. वहीं फूलो झानो आशीर्वाद योजना, पेंशन का अधिकार, धोती-साड़ी योजना और हरा राशन कार्ड दिया गया. गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के साथ नौकरी और रोजगार देने के अलावा सरकार आपके द्वार व सखी मंडल को लाभ जैसी योजनाएं भी चुनाव में भी विपक्षी पार्टियों को नुकसान पहुंचा सकती है. जेएमएम इन्हीं एजेंड़ों को भाजपा की बौखलाहट का कारण बता रही है.

    आगामी चुनाव उत्तरी छोटानागपुर उत्साह कार्यकर्ताओं कोल्हान जानकारी जुझारु कार्यकर्ता जेएमएम जोश झामुमो झारखंड दक्षिणी छोटानागपुर पलामू पॉलिटिकल पार्टियां प्रमंडल प्रमंडल स्तर प्रोत्साहित बैठक राज्य के मुखिया रेस विधानसभा चुनाव व्यस्त कार्यक्रम सत्ताधारी पार्टी संथाल परगना सरकार की योजना हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं रुकेगा ‘बुलडोजर’, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हटना चाहिए अवैध अतिक्रमण
    Next Article केरेडारी-टंडवा मार्ग पर हाइवा फूंका : बीकेएस तिवारी गिरोह ने ली जिम्मेदारी, पोस्टर जारी कर कोल कंपिनयों को चेताया

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में डूबे युवक की तलाश आज फिर करेगी एनडीआरएफ, देर रात खत्म हुआ सड़क जाम

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में सनसनी

    June 4, 2026
    झारखंड

    झारखंड में आंधी-बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं से बढ़ सकती है परेशानी

    June 4, 2026
    Latest Posts

    पलामू में डूबे युवक की तलाश आज फिर करेगी एनडीआरएफ, देर रात खत्म हुआ सड़क जाम

    June 4, 2026

    ताला बंद घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर और दो मोबाइल लेकर फरार

    June 4, 2026

    बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में सनसनी

    June 4, 2026

    झारखंड में आंधी-बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं से बढ़ सकती है परेशानी

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 की मौ’त, 25 से ज्यादा झुलसे

    June 4, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.