Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारी बारिश, भूस्खलन से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त व्यस्त, कई हताहत
    जोहार ब्रेकिंग

    भारी बारिश, भूस्खलन से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त व्यस्त, कई हताहत

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून :  उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में सोमवार से हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. राज्य में अलग, अलग स्थानों पर कई लोगों के हताहत होने तथा लापता होने की खबर है. इस दौरान गढ़वाल मंडल में चल रही चारधाम यात्रा का पंजीकरण गुरुवार के लिए बंद कर दिया गया है. अधिकांश जिलों में स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया जा चुका है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से इस संदर्भ में कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में कल रात हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जन-जीवन प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई. राहत एवं बचाव टीमों द्वारा रात भर अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है.

    एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अलर्ट

    उन्होंने लिखा है कि स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं और प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि रामबाड़ा, भीमबली, जखनियाली तथा अन्य अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं. प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी बात करके वस्तुस्थिति की जानकारी ले रहा हूं. स्थानीय प्रशासन को नुक़सान का आकलन कर त्वरित रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

    अलर्ट उतराखंड बारिश भूस्खलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी की मां का निधन, सीएम ने जताया शोक 
    Next Article बादल फटने से 2 की मौ’त, 50 लापता, वायुसेना से मांगी मदद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.