Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2025Updated:July 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इससे मौसम का मिजाज सुहाना हो गया है, वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची सहित झारखंड के 18 जिलों में अगले 48 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 4 जुलाई (गुरुवार) को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। लोहरदगा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों के लिए विशेष रूप से चेतावनी दी गई है।

    पिछले 24 घंटे में कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज

    राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सिमडेगा में सबसे अधिक 59.8 मिमी, बोकारो में 43.6 मिमी, हजारीबाग में 34.6 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 23.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

    साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना कारण

    मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से राज्यभर में बारिश का सिलसिला अगले 2-3 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे जलजमाव और स्थानीय नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

    लोगों से सतर्क रहने की अपील

    मौसम विभाग ने लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। किसानों और यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

    Also Read : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के PA समेत आठ ठिकानों पर ED की रेड

    Also Read : तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

    Also Read :  Aaj Ka Rashifal, 04 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    alert for farmers Bokaro Chatra Cyclonic Circulation East Singhbhum Hazaribagh heavy rain IMD jharkhand Jharkhand weather update Koderma latehar Lohardaga Monsoon rain Ramgarh ranchi Simdega travel caution water level of rivers waterlogging weather department Weather Warning Yellow Alert किसानों के लिए अलर्ट कोडरमा चतरा जलजमाव झारखंड झारखंड मौसम अपडेट नदियों का जलस्तर पूर्वी सिंहभूम बारिश बोकारो भारी बारिश मानसून मौसम चेतावनी मौसम विभाग यात्रा सावधानी येलो अलर्ट रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिमडेगा हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक अंबा प्रसाद के PA समेत आठ ठिकानों पर ED की रेड
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मा’रने की मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.