Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 May, 2026 ♦ 10:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देश भर में लू की मार, रांची में मौसम सुहाना… जून में मानसून की दस्तक के आसार
    जोहार ब्रेकिंग

    देश भर में लू की मार, रांची में मौसम सुहाना… जून में मानसून की दस्तक के आसार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, लेकिन झारखंड की राजधानी रांची में इस बार गर्मी का असर काफी कम देखने को मिल रहा है। लगातार आंधी, गरज-चमक और बारिश ने मौसम को सुहावना बनाए रखा है। मई के महीने में भी लोगों को सुबह-शाम ठंडी हवा और राहत भरा मौसम महसूस हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसे मौसमी सिस्टम लगातार सक्रिय रहे। इसी वजह से गर्म हवाएं ज्यादा असर नहीं दिखा सकीं और तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

    अप्रैल में दो दिन चढ़ा पारा, फिर बदला मौसम

    अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रांची में दो दिनों तक तेज गर्मी पड़ी थी। उस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उस समय कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं था और उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क व गर्म हवाएं झारखंड पहुंच रही थीं। आसमान भी पूरी तरह साफ था, इसलिए गर्मी बढ़ गई थी। लेकिन मई शुरू होते ही मौसम ने करवट ली। लगातार बारिश और तेज हवा के कारण गर्मी की तपिश कम हो गई। फिलहाल राजधानी का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से कम माना जा रहा है।

    2024 रहा सबसे गर्म साल, 2017 में टूटा था रिकॉर्ड

    पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024 रांची के लिए सबसे गर्म साल रहा। उस दौरान अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक तापमान 15 मई 2017 को दर्ज हुआ था, जब राजधानी का पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बार लगातार बदलते मौसम और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत दी है।

    7 जून तक झारखंड पहुंच सकता है मानसून

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि इस साल 26 मई तक केरल में मानसून के प्रवेश की संभावना है। इसके बाद मानसून की रफ्तार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम, हवा की दिशा और तापमान पर निर्भर करेगी। उन्होंने बताया कि सामान्य स्थिति में केरल पहुंचने के करीब 12 दिन बाद मानसून झारखंड में प्रवेश करता है। ऐसे में 7 जून तक मानसून के झारखंड पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसमें कुछ दिनों का अंतर हो सकता है।

    आज और कल भी बारिश और वज्रपात के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं 19 मई को धनबाद और कोडरमा से सटे इलाकों में गर्जन, तेज हवा और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 20 से 22 मई तक भी कई इलाकों में तेज हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है।

    Also Read : नेहा राज ह’त्याकांड का 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंध और बदले की भावना में हुआ म’र्डर

    but weather remains pleasant in Ranchi... Monsoon likely to arrive in June. Heatwave grips the nation देश भर में लू की मार रांची में मौसम सुहाना… जून में मानसून की दस्तक के आसार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहंगाई पर गरजी कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
    Next Article एक्शन मोड में रांची पुलिस, एक रात में 100 से ज्यादा वारंटी को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सोते हुए यात्रियों में मची चीख-पुकार

    May 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्शन मोड में रांची पुलिस, एक रात में 100 से ज्यादा वारंटी को दबोचा

    May 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई पर गरजी कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

    May 16, 2026
    Latest Posts

    राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सोते हुए यात्रियों में मची चीख-पुकार

    May 17, 2026

    एक्शन मोड में रांची पुलिस, एक रात में 100 से ज्यादा वारंटी को दबोचा

    May 17, 2026

    देश भर में लू की मार, रांची में मौसम सुहाना… जून में मानसून की दस्तक के आसार

    May 17, 2026

    महंगाई पर गरजी कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

    May 16, 2026

    नेहा राज ह’त्याकांड का 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंध और बदले की भावना में हुआ म’र्डर

    May 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.