Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महंगाई पर गरजी कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई पर गरजी कांग्रेस, रांची में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कांग्रेस के झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में शनिवार को रांची में सीएनजी, पेट्रोल-डीजल, दूध और दही के दाम बढ़ने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित कार्यक्रम के बाद कमलेश ने कहा कि जब देश में हालात बिगड़ रहे थे, तब भाजपा पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से मुनाफा कमा रही तेल कंपनियों के थोड़े नुकसान को लेकर भाजपा चिंतित है, लेकिन 140 करोड़ जनता की परेशानियों की उसे कोई परवाह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि थोक महंगाई दर 42 महीने के उच्चतम स्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।

    उनका कहना था कि जिनके हाथों में जनता ने सत्ता सौंपी, आज वही लोग मदद के लिए जनता की ओर टकटकी लगाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति को विफल बताते हुए कहा कि स्थिति गंभीर है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री और समर्थक आम परिवहन साधनों जैसे साइकिल, बस, मेट्रो और ई-रिक्शा का दिखावा कर रहे हैं, जबकि जनता को केवल ठोस समाधान चाहिए, न कि बयानबाजी।

    कार्यक्रम में विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, सुरेश बैठा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, शहजादा अनवर, रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान, राकेश सिन्हा, जयप्रकाश गुप्ता, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, सोनाल शांति, अभिलाष साहू, प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, कुमार राजा सहित कई नेता मौजूद रहे।

    Also Read : नेहा राज ह’त्याकांड का 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंध और बदले की भावना में हुआ म’र्डर

    Congress Roars Against Inflation; Burns Effigy of Central Government in Ranchi महंगाई पर गरजी कांग्रेस रांची में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेहा राज ह’त्याकांड का 36 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा, अवैध संबंध और बदले की भावना में हुआ म’र्डर
    Next Article देश भर में लू की मार, रांची में मौसम सुहाना… जून में मानसून की दस्तक के आसार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.