Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में फिर बढ़ी गर्मी, 12 जिलों में 17 अप्रैल को लू का अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में फिर बढ़ी गर्मी, 12 जिलों में 17 अप्रैल को लू का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में 17 अप्रैल को लू चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में लू का असर पड़ सकता है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची, सिमडेगा, पूजमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। सोमवार को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में सुबह से ही तेज धूप रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी बढ़ती गई और दोपहर तक लोगों का हाल बेहाल हो गया। सड़क पर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।

    बारिश के बाद फिर चढ़ा पारा

    हाल ही में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी और लोगों को राहत मिली थी। कई जगहों पर अधिकतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से मौसम साफ रहने के कारण एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ने लगा है।

    कहां कितना रहा तापमान

    पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान गुमला में 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम 24.7 डिग्री, डाल्टनगंज में 39.8 और 20.8 डिग्री, बोकारो में 38.1 और 20.2 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग की सलाह

    मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि लू के दौरान जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। अधिक से अधिक पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और सीधे धूप में जाने से बचें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    Also Read : 33% आरक्षण को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक, MLA मंजू देवी बोलीं- गांव से संसद तक बढ़ेगी महिलाओं की ताकत

    12 जिलों में 17 अप्रैल को लू का अलर्ट Heat Intensifies Again in Jharkhand; Heatwave Alert Issued for 12 Districts on April 17 झारखंड झारखंड में फिर बढ़ी गर्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article33% आरक्षण को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक, MLA मंजू देवी बोलीं- गांव से संसद तक बढ़ेगी महिलाओं की ताकत
    Next Article कोयलांचल में भ्रष्टाचार पर CISF की तीखी चोट, 9 अधिकारी और जवानों का तबादला

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.