Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का EC को सख्त निर्देश- निश्चित तारीख बताएं
    झारखंड

    निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का EC को सख्त निर्देश- निश्चित तारीख बताएं

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read143
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में नगर निगम और नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर दायर याचिका पर 10 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस आनंदा की अदालत ने सुनवाई 24 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी और राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह चुनाव की निश्चित तारीख बताएं।

    सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि राज्य में कराए गए ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट आयोग को सौंप दी गई है। आयोग ने कुछ जानकारी जैसे सीटों का आरक्षण और जनसंख्या सूची मांगी है, जो जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

    राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने बताया कि अभी तक सीटों के आरक्षण की अंतिम अनुशंसा आयोग को राज्य सरकार से नहीं मिली है। इसके मिलने के बाद चुनाव की तैयारी शुरू होगी, जिसके लिए लगभग तीन महीने का समय लगेगा।

    अदालत ने कहा कि आयोग अगली सुनवाई तक चुनाव की सटीक समय-सारिणी प्रस्तुत करे। याचिकाकर्ता रौशनी खलखो और रीना कुमारी की ओर से अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह ने अदालत में कहा कि पिछले आदेश के अनुसार नगर निगम और नगर निकाय चुनाव जल्द कराए जाएं।

    गौरतलब है कि झारखंड में जून 2020 से अब तक 12 शहरी निकायों में चुनाव नहीं हुए हैं। कई नगर निगम बिना निर्वाचित प्रतिनिधियों के ही काम कर रहे हैं। पिछले चुनाव 27 अप्रैल 2023 को हुए थे। अदालत ने इससे पहले 4 जनवरी 2024 को आदेश दिया था कि तीन सप्ताह में नगर निकाय चुनाव कराए जाएं, लेकिन चुनाव नहीं होने पर याचिकाकर्ताओं ने अवमानना याचिका दायर की है।

    Also Read : लालू परिवार को बड़ी राहत, लैंड फॉर जॉब मामले में टला फैसला

    Hearing in the High Court on Municipal Corporation and Municipal Body elections High Court issues strict instructions to EC on civic body elections - give definite date next date fixed on November 24 अगली तारीख 24 नवंबर तय नगर निगम और नगर निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट में सुनवाई निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का EC को सख्त निर्देश- निश्चित तारीख बताएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू परिवार को बड़ी राहत, लैंड फॉर जॉब मामले में टला फैसला
    Next Article झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को, विकास योजनाओं पर चर्चा की उम्मीद

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    Latest Posts

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.