Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 4:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लालू परिवार को बड़ी राहत, लैंड फॉर जॉब मामले में टला फैसला
    जोहार ब्रेकिंग

    लालू परिवार को बड़ी राहत, लैंड फॉर जॉब मामले में टला फैसला

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लालू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : RJD सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव से जुड़े बहुचर्चित ‘लैंड फॉर जॉब’ भ्रष्टाचार मामले में आज यानी सोमवार को राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोप तय करने के आदेश को टाल दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। कोर्ट ने यह तय करना था कि लालू यादव और उनके परिवार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से मुकदमा चलाया जाए या नहीं, लेकिन इस पर फैसला अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सीबीआई ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और कई अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

    आज की सुनवाई में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनकी ओर से पेश वकील मनिंदर सिंह ने तीनों की व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। लालू यादव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि इस मामले में अभियोजन चलाने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए जांच प्रक्रिया ही गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि बिना वैधानिक अनुमति के सीबीआई ने जांच शुरू की, जो नियमों के खिलाफ है। वहीं, सीबीआई की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि आरोप तय करने की प्रक्रिया जानबूझकर टाली जा रही है। सीबीआई का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं और आरोप तय करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

    इससे पहले, अदालत ने 25 अगस्त को आरोप तय करने के मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज तय तारीख पर आदेश टल जाने से लालू परिवार और अन्य आरोपियों की मुश्किलें फिलहाल बनी हुई हैं। अब 4 दिसंबर को यह स्पष्ट होगा कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में मुकदमा चलेगा या नहीं।

    Also Read : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : मंगलवार को 300 बूथों पर वोटिंग, 2.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान

    Big relief for Lalu family decision in land for job case postponed लालू परिवार को बड़ी राहत लैंड फॉर जॉब मामले में टला फैसला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपत्नी को आया गुस्सा तो पति पर करवा दिया कुत्ते से हमला
    Next Article निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का EC को सख्त निर्देश- निश्चित तारीख बताएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.