Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- हर जिला अस्पताल में खुलेगा बेबी वार्ड
    झारखंड

    देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- हर जिला अस्पताल में खुलेगा बेबी वार्ड

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वास्थ्य मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि अब सभी जिला सदर अस्पतालों में बच्चों के लिए अलग से बेबी वार्ड खोले जाएंगे। इसके साथ ही गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आईसीयू और बीआईसीयू की सुविधा भी शुरू की जाएगी और जहां जरूरत होगी, वहां इनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी।सरकार का कहना है कि मकसद साफ है, लोगों को बेहतर इलाज उनके जिले में ही मिले, ताकि छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बड़े शहरों की दौड़ न लगानी पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने देवघर के लोगों के लिए भी बड़ी खबर दी। उन्होंने कहा कि देवघर में बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। इस योजना में जो अड़चनें थीं, उन्हें अब दूर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वह कई बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले और लगातार प्रयास के बाद अब मेडिकल कॉलेज खोलने का रास्ता साफ हुआ है।

    शिशु रोग विशेषज्ञों से बोले मंत्री, बच्चों की जिम्मेदारी सबसे बड़ी

    इरफान अंसारी रविवार को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की ओर से आयोजित पेडिकान सीएमई कार्यक्रम में राज्यभर से आए शिशु रोग विशेषज्ञों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज की जिम्मेदारी सबसे संवेदनशील होती है। बच्चे के जन्म के बाद अगर कोई स्वास्थ्य समस्या होती है, तो परिवार सबसे पहले शिशु रोग विशेषज्ञों की तरफ ही उम्मीद से देखता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिर्फ इलाज नहीं करते, बल्कि कई बार बच्चों की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा काम भी करते हैं।

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी किया खुलकर स्वीकार

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी माना कि झारखंड में जितनी मजबूत स्वास्थ्य सुविधाएं होनी चाहिए थीं, उतनी विकसित नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद इस दिशा में जितना ध्यान दिया जाना चाहिए था, उतना नहीं दिया गया। अब सरकार इस कमी को दूर करने की दिशा में काम कर रही है।

    बच्चों की बीमारियों और नई तकनीक पर मंथन

    कार्यक्रम में सिर्फ घोषणाएं ही नहीं हुईं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नवजात शिशु चिकित्सा, किशोरावस्था में टीकाकरण, समयपूर्व जन्मे बच्चों की देखभाल, सेप्सिस, एआरडीएस, बच्चों में मोटापा, मूवमेंट डिसऑर्डर और बाल चिकित्सा में AI की भूमिका जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में राज्य के कई वरिष्ठ डॉक्टर और स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Also Read : वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    baby ward in district hospitals child healthcare Jharkhand Deoghar development news Deoghar latest news Deoghar medical college district hospital facilities Health Minister Jharkhand Health Minister's Major Announcement in Deoghar: A Baby Ward Will Be Opened in Every District Hospital. healthcare development news ICU BICU Jharkhand Irfan Ansari Jharkhand Breaking News Jharkhand government health scheme Jharkhand Health News Jharkhand healthcare update Jharkhand hospital upgrade Jharkhand medical college news Latest news medical infrastructure Jharkhand newborn care facilities News Samvad pediatric care Jharkhand pediatric hospital Jharkhand public health Jharkhand Today News Trending News देवघर में स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान- हर जिला अस्पताल में खुलेगा बेबी वार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
    Next Article झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक दबोचा गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.