Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना : लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- आपने बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए हैं
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना : लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- आपने बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए हैं

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारत के कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित शीर्ष-10 देशों में शामिल होने के लिए विशेषज्ञों ने यात्रा प्रतिबंधों में दी गई ढील और प्रवासियों के आवागमन को जिम्मेदार बताया है। विशेषज्ञों ने इसे बाढ़ के दौरान बांध के फ्लड गेट खोल देने सरीखा कदम करार दिया और साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में संक्रमण के प्रसार में जंगल की आग सरीखी तेजी दिख सकती है।

    डॉ. चंद्रकांत एस. पांडव ने रेल व सड़क परिवहन सेवाओं के  सीमित संचालन और प्रवासियों की अपने घरों में वापसी पर टिप्पणी करते हुए कहा, आपने फ्लड गेट खोल दिए हैं। डॉ. पांडव इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन और इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन के पूर्व अध्यक्ष हैं।
    उन्होंने कहा, इसे कोरोना वायरस संक्रमण के जंगल की आग की तरफ फैलने के लिए आदर्श वातावरण तैयार करने का क्लासिक केस कहा जा सकता है। आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले नाटकीय तरीके से बढ़ हो सकते हैं। उन्होंने कहा, हालांकि यह सच है कि लॉकडाउन हमेशा के लिए नहीं रखा जा सकता, लेकिन इसे खोलने का काम ज्यादा जांच और सूचनाबद्ध तरीके से होना चाहिए था। यात्रा से संक्रमण के फैलाव की दर बढ़ सकती है।

    एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के मुताबिक, फिलहाल संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हॉटस्पॉट इलाकों में ही ज्यादा देखने को मिल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में यात्रा बढ़ने के कारण कोरोना वायरस (कोविड-19) से अन्य स्थानों में भी संक्रमित लोगों की संख्या में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।

    उन्होंने कहा, संक्रमण के लक्षण नहीं होने या शुरुआती लक्षणों वाले लोग थर्मल स्क्रीनिंग सिस्टम में पार हो जाएंगे और ये उन इलाकों में जाएंगे, जहां बेहद कम या न के बराबर मामले हैं। ऐसे इलाकों में इसके बाद संक्रमण की दर बढ़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना टेस्ट की क्षमता में बेहद बढ़ोतरी के चलते भी संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ी हुई दिखाई दे रही है।

    उन्होंने कहा, लोगों के सड़कों पर निकलने के समय यदि उचित सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की सफाई पर ध्यान नहीं देना भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में एक व्यक्ति से दूसरे में संक्रमण का ट्रांसमिशन ज्यादा तेजी से फैल सकता है। 

    डॉ. पांडव और एम्स के निदेशक गुलेरिया, दोनों ने ही सरकार को हालात काबू करने के लिए सामुदायिक निगरानी और सर्विलांस को मजूबत करने की जरूरत जताई। डॉ. पांडव ने कहा, अब सरकार को संक्रमण पर काबू पाने के लिए मजूबत सर्विलांस सुनिश्चित करना होगा। एम्स निदेशक ने भी माना कि महामारी के फैलाव पर काबू करने के लिए उन इलाकों में ज्यादा मजबूत सर्विलांस की आवश्यकता है, जहां प्रवासियों की वापसी हो रही है।

    कन्फेडरेशन ऑफ मेडिकल एसोसिएशन ऑफ एशिया एंड ओसेनिया (सीएमएएओ) के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने कहा, यदि प्रवासियों का बिना उचित सोशल डिस्टेंसिंग के आना जारी रहा तो आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में और ज्यादा उछाल आएगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अग्रवाल ने कहा, अगले 10 दिन में संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार हो जाएगी।

    तीसरे लॉकडाउन के अंत तक संक्रमण में बढ़ोतरी रहना और चौथे लॉकडाउन में भी इसका जारी रहना दिखाता है कि लोगों ने आवश्यक शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया है। उन्होंने कहा, मई के अंत में तेज तापमान के बावजूद संक्रमित मामलों की बढ़ती संख्या का मतलब है कि मानव से मानव में संक्रमण का स्थानांतरण किसी सतह से मानव में पहुंचने के मुकाबले ज्यादा हो रहा है।

    coronaviruslockdown Latest news lockdown National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना से बचाव के लिए जिस दवा को समझा जा रहा था जीवनरक्षक, डब्ल्यूएचओ ने रोका उसका ट्रायल
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 1,51,767, अब तक 4,337 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.