उत्तर प्रदेश: यूपी के रामपुर से एक मामला सामने आया है. जहां सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. महिला ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों ने भी एक दिन पहले स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर महिला शिक्षका से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने हेडमास्टर पर छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था. वहीं SHO बलवान सिंह ने कहा कि ‘स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन में कुछ महिला शिक्षकों के परिवारों ने भी हिस्सा लिया था. पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर, बिलासपुर थाना में अरोपी के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला करने और जानबूझकर चोट पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया गया है.’
हेडमास्टर महिला टीचरों के साथ करता था छेड़छाड़, मामला दर्ज

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

