Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jun, 2026 ♦ 12:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की ह’त्या, श’व को घसीटते सड़क किनारे फेंका
    क्राइम

    प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की ह’त्या, श’व को घसीटते सड़क किनारे फेंका

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अंबिकापुर: महगवां बाइपास रिंग रोड में एक प्रधान आरक्षक की पत्नी और उनकी 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई. घटना के समय प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर कोतवाली में ड्यूटी पर थे. जब उन्होंने देर रात एक बजे घर लौटने पर देखा कि बाहर का दरवाजा खुला था, तो उनके होश उड़ गए. दरवाजे पर खून के घसीटने के निशान देख उन्होंने तुरंत कोतवाली को सूचित किया.

    धारदार हथियार से हत्या

    सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने तालिब की पत्नी मेहनाज (36) और बेटी आलिया (14) के शव को सड़क के किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया. दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी. शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
    घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में नागरिक कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए और नगर बंद का आह्वान किया. आईजी अंकित गर्ग, एसएसपी एमआर आहिरे और अन्य पुलिस अधिकारी धरना स्थल पर मौजूद रहे.
    हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध एक पूर्व जिला बदर कबाड़ी माना जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. इस संदिग्ध का एक साथी पुलिसकर्मी से विवाद के दौरान गर्म तेल उड़ा देने का भी आरोप है, जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया है.

    घटनास्थल से मिले सबूत

    पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है, जिसमें खून के धब्बे मिले हैं. इसके अलावा, पुलिस घटनास्थल से खून के निशान और एक चाकू बरामद कर चुकी है. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल की जांच की है.

    नागरिकों का गुस्सा और तोड़फोड़

    मुख्य संदिग्ध के घर में तोड़फोड़ की गई और वहां रखे कबाड़ में आग लगा दी गई. लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. पुलिस को नागरिकों के आक्रोश को संभालने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 498 सीएचओ को सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपकी बड़ी भूमिका
    Next Article उद्धव ठाकरे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

    Related Posts

    क्राइम

    चाईबासा में पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    June 1, 2026
    क्राइम

    रांची में युवक की संदिग्ध मौ’त, मंदिर गेट के पास फंदे से लटका मिला श’व

    June 1, 2026
    कोर्ट की खबरें

    सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, केंद्र सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी

    June 1, 2026
    Latest Posts

    10-12 घंटे काम, फिर भी पूरी मजदूरी नहीं, रेलवे साइडिंग के मजदूर पहुंचे डीसी के दरबार

    June 3, 2026

    जन्मदिन पर केक काटा, खुशियां मनाईं और फिर… सड़क हादसे ने छीन ली दो दोस्तों की जिंदगी

    June 3, 2026

    झारखंड के 13 जिलों में आज-कल बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारी

    June 3, 2026

    घर में सो रहे दंपती पर आधी रात जानलेवा हमला, पति की मौ’त

    June 3, 2026

    खान सर की कोचिंग के बाहर चली गोली, पुलिस जुटी जांच में

    June 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.