Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लूट का किया विरोध तो मार दी थी गोली, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी अरेस्ट
    झारखंड

    लूट का किया विरोध तो मार दी थी गोली, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी अरेस्ट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लूट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2 लाख 68 हजार 480 रुपये लूटने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    सिनेमा हॉल के पास हुई थी वारदात

    जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी की रात करीब आठ बजे महेशपुर सिनेमा हॉल के पास कंपनी कार्यालय के सामने स्थित एक गली में अपराधियों ने कर्मचारी को घेर लिया। हथियार के बल पर उससे नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की गई।

    अस्पताल में मिला सुराग, खुल गया राज

    जांच के दौरान 17 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में घायल दो युवक अस्पताल में भर्ती हैं। उनका हुलिया लूट में शामिल अपराधियों से मिलता-जुलता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और दोनों से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

    पिस्टल, नकदी और बाइक बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 एमएम का पिस्टल, लूटी गई पूरी रकम 2,68,480 रुपये, एक हीरो मोटरसाइकिल (जेएच 11 एआर 3827), एक वीवो मोबाइल फोन और एक सफेद गमछा बरामद किया है।

    आरोपी देवघर और गिरिडीह के रहने वाले

    गिरफ्तार युवकों की पहचान मंसूर अकरम उम्र 20 साल, देवघर निवासी और लालू यादव उम्र 19 साल, गिरिडीह निवासी के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    अपराधियों को सख्त संदेश

    पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है। इस त्वरित कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि जिले में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : गिरिडीह में चंद्रवंशी समाज की बैठक, मतदान को लेकर की अपील

    2 लाख 68 हजार 480 रुपये लूट 9 mm pistol recovered 9 एमएम पिस्टल बरामद cash recovered Crime news Deoghar Fusion Micro Finance Company Giridih Hero motorcycle immediate action Judicial Custody lalu yadav Maheshpur police station Mansoor Akram Police Disclosure robbery case Rs 2 lakh 68 thousand 480 looted अपराध समाचार गिरिडीह त्वरित कार्रवाई देवघर नकदी बरामद न्यायिक हिरासत पुलिस. खुलासा फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी मंसूर अकरम महेशपुर थाना लालू यादव लूटकांड हीरो मोटरसाइकिल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में चंद्रवंशी समाज की बड़ी बैठक, 36 वार्डों में मतदान बढ़ाने का संकल्प
    Next Article निकाय चुनाव 2026 : पलामू में 246 केंद्रों पर होगी वोटिंग, डीसी-एसपी ने लिया जायजा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

    September 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    नेशनल गेम्स में 2.29 करोड़ एडवांस का मामला, सीबीआई केस में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मिली अग्रिम जमानत

    September 4, 2026
    JPSC / JSSC

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड भाजपा ने की छह मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

    September 4, 2026

    झारखंड: 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सड़क पर उतरेगी BJP

    September 4, 2026

    67 रूपये के लिए चला 32 साल मुकदमा, दिल्ली हाईकोर्ट ने DTC पर ठोका 1 लाख का जुर्माना

    September 4, 2026

    स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ चिराग पासवान ने कराई FIR, बोले- मैं उसे नहीं जानता

    September 4, 2026

    जाति व्यवस्था खत्म होगी तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार : रामदास अठावले

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.