पाकुड़ : हजरत सूफी मोहम्मद इशाक शाह रहमतुल्लाह आले उर्फ दीवान पीर बाबा के उर्स पाक का आयोजन किया गया. जानकारी देते हुए दरगाह के मोहम्मद हाजी तनवीर ने बताया कि हर साल इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मोहरमुल् हरम की 25 तारीख को दीवान पीर बाबा के उर्स पाक का आयोजन किया जाता है. अंग्रेजी तिथि के अनुसार यह 1 तारीख को होना है. उन्होंने बताया कि सुबह में दरगाह को गुस्ल दिया जाएगा. अशर की नमाज के बाद दरगाह पर चादर पोशीदा और फातेहा खानी पेश की गई. कमेटी की ओर से दरगाह पर पहली चादर चढ़ाई जाती है. जिनकी मुरादें पूरी होती हैं, वे चादर पोशीदा और फातेहा भी पेश करते हैं. उन्होंने बताया कि दीवान पीर दरगाह शहर के प्राचीन दरगाहों में से एक है. जहां लोगों की मुरादें पूरी होती हैं. पीर के मुरीदों में सभी धर्मों के लोग शामिल हैं. पीर हजरत सूफी मोहम्मद इशाक शाह पाकुड़ के राजा के दीवान हुआ करते थे. इसलिए लोग उन्हें दीवान पीर के नाम से जानते हैं.
हजरत सूफी मोहम्मद इशाक शाह रहमतुल्लाह आले की हुई चादर पोशी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

