Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ में व्यवसायियों और बुद्धिजीवियों के साथ की बैठक, कहा-माफियाओं से रामगढ़ को मुक्त कराना है तो भाजपा को करें वोट
    झारखंड

    हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ में व्यवसायियों और बुद्धिजीवियों के साथ की बैठक, कहा-माफियाओं से रामगढ़ को मुक्त कराना है तो भाजपा को करें वोट

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़ । रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो दलों के लिए चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। यहां एक ओर जहां आजसू का 15 सालों का राज दांव पर लगा हुआ है, वहीं भाजपा इसे नए मौके के तौर पर देख रही है। विधानसभा क्षेत्र में आजसू और भाजपा दोनों ही दल व्यवसायियों व बुद्धिजीवियों को अपने पक्ष में करने की जुगत में लगे हुए हैं।
    पांच दिनों पहले गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने एक होटल में व्यवसायियों के साथ बैठक की तो भाजपा ने शनिवार रात रोटरी क्लब सभागार में व्यवसायियों और बुद्धिजीवियों के साथ मंथन किया। इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ और हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने संयुक्त रूप से व्यवसायियों को चुनाव प्रचार में लगने की जिम्मेदारी सौंपी।
    इस मौके पर जयंत सिन्हा ने कहा कि रामगढ़ जिला वर्तमान समय में कोयले की राजधानी के तौर पर स्थापित हो गया है। यहां कई उद्यम स्थापित होने वाले हैं। यही वजह है कि यहां अरबों रुपए निवेश होंगे। जिसका लाभ यहां के व्यवसायियों को ही मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि एक दल यहां अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए माफियाओं के साथ काम कर रहा है। पिछले 15 वर्षों से उसने लोगों को डराकर रखा है। अगर वह दोबारा जीतता है तो रामगढ़ विधानसभा में माफियाओं का राज हो जाएगा। इससे अगर मुक्ति पाना है तो व्यवसायियों को न केवल भाजपा के लिए वोट करना होगा, बल्कि उन्हें अपने क्षेत्र में प्रचार भी करना होगा। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों के लिए काफी कुछ करने की तैयारी सरकार ने कर रखी है। चुनाव के बाद यह सारी चीजें धरातल पर उतरेंगी। रामगढ़ जिले में भी व्यवसायियों को इसका लाभ मिलेगा।
    इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि पार्टी में रहते हुए मैंने कई लोगों के साथ काम किया है। व्यवसायियों के लिए सुरक्षा सबसे अहम है जो सिर्फ भाजपा दे सकती है। दूसरे दल व्यापारियों को सिर्फ लूटने का काम करते हैं। संजय सेठ ने कहा कि गांव की सरकार का नारा दिया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि आजसू परिवार की सरकार बनाने जा रही है। रामगढ़, बड़कागांव, मांडू, गोमिया, सिल्ली इन सभी सीटों पर एक ही परिवार के लोग चुनाव लड़ रहे हैं।
    इस मौके पर व्यवसायियों से रूबरू होते हुए भाजपा उम्मीदवार रणंजय कुमार और कुंटू बाबू ने कहा कि किसी व्यवसायी को डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी आपकी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है। उन्होंने कहा कि मैं 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर हूं। इस चुनाव में जिस तरीके से पार्टी ने मुझपर भरोसा जताया है, मैं आप सभी से भरोसे की उम्मीद रखता हूं। भाजपा कोई दलालों की पार्टी नहीं है। यहां हर समस्या का समाधान है। आजसू पूरे विधानसभा क्षेत्र में गुंडागर्दी कर लोगों को परेशान कर रही है। इन परेशानियों से निजात दिलाने का काम भाजपा करेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष शेखर चौधरी, संजय सिंह, अशोक जैन, अरुण राय, विजय मेवाड़, तिलक राज मंगलम सहित कई लोग मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहर चरण के चुनाव में हिंसा ने खोली सरकार की पोल: झाविमो
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, न्याय प्रणाली में बदलावों के लिए है कटिबद्ध मोदी सरकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.