Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग : छात्राओं से बदसलूकी मामले में हेडमास्टर निलंबित, 24 घंटे में जांच रिपोर्ट का आदेश
    झारखंड

    हजारीबाग : छात्राओं से बदसलूकी मामले में हेडमास्टर निलंबित, 24 घंटे में जांच रिपोर्ट का आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 17, 2026Updated:April 17, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरा मेँ के साथ अनुचित व्यवहार और छेड़खानी की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। हेडमास्टर महेन्द्र प्रसाद राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। देर रात उपायुक्त कार्यालय के आदेश पर उनके खिलाफ चरही थाना में FIR भी दर्ज कर ली गई है।

    नई जिम्मेदारी, स्कूल में बदला प्रभार

    निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय तय किया गया है। वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा उर्दू की शिक्षिका पुष्पलता कुमारी को बहेरा स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाकर भेजा गया है, ताकि पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित न हो।

    24 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश

    मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। इसमें उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देवप्रिया को अध्यक्ष और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा व कार्यपालक दंडाधिकारी सना उस्मानी को सदस्य बनाया गया है। टीम को 24 घंटे के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

    दो दर्जन छात्राओं के आरोप से मचा हड़कंप

    बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने हेडमास्टर पर छेड़खानी और दुराचार के आरोप लगाए हैं। मामला बाल कल्याण समिति के संज्ञान में आने के बाद उजागर हुआ, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

    अभिभावकों में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल

    घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि स्कूलों में किसी भी तरह की ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।

    Also Read : HEC की बिगड़ी वित्तीय हालत, 2000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज

    Bal Kalyan Samiti case Charhi police station case child protection case Education Department Action FIR filed India government school case Hazaribagh latest updates Hazaribagh news headmaster suspended India education news Jharkhand news Latest news molestation allegations school school harassment case school principal controversy Student Safety Issue Today News Trending News women safety in schools
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleHEC की बिगड़ी वित्तीय हालत, 2000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज
    Next Article ट्रेजरी घोटाले पर हेमंत सरकार सख्त : CID और SIT को दिया जांच का जिम्मा, हर जिले में होगा स्पेशल ऑडिट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.