Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»हरियाली तीज 2025 : जानिए इस खास पर्व का महत्व और पूजा विधि
    धर्म/ज्योतिष

    हरियाली तीज 2025 : जानिए इस खास पर्व का महत्व और पूजा विधि

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हरियाली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हरियाली तीज, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। यह पर्व विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, हरी चूड़ियां, बिंदी, साड़ी और मेहंदी लगाती हैं, क्योंकि हरा रंग सुहाग का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 26 जुलाई 2025 को रात 10:41 बजे शुरू होकर 27 जुलाई की रात 10:42 बजे तक रहेगी। तिथि के अनुसार हरियाली तीज का व्रत 26 जुलाई को मनाया जाएगा।

    क्यों खास है हरियाली तीज :

    मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती की 108 साल की कठिन तपस्या के बाद भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसलिए, यह त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। सावन में प्रकृति की हरियाली इस पर्व को और खास बनाती है।

    हरियाली

    घर के मुख्य द्वार पर टीका लगाने की परंपरा

    हरियाली तीज के दिन घर के मुख्य द्वार पर हल्दी, कुमकुम और मेहंदी का टीका लगाना शुभ माना जाता है।

    • हल्दी का टीका : हल्दी गुरु ग्रह का प्रतीक है और इसे लगाने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है।
    • कुमकुम का टीका : लाल रंग का कुमकुम मंगल ग्रह से जुड़ा है, जो वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाता है।
    • मेहंदी का टीका : मेहंदी लगाने से नकारात्मकता दूर होती है और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।

    हरियाली

    पूजा विधि

    हरियाली तीज के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर नए वस्त्र और हरे श्रृंगार धारण करें। पूजा के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और मिट्टी से शिव परिवार की मूर्ति बनाकर स्थापित करें। भगवान को नए वस्त्र पहनाएं और हरे पौधों के साथ पूजा करें। मां गौरी को हरी चूड़ियां, बिंदी, वस्त्र और सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। इस दिन निर्जला व्रत रखने से सुहाग की आयु बढ़ती है और अविवाहित कन्याओं को अच्छा वर मिलता है।

    Also Read : Aadhaar card में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका…जानिये यहां

    Hariyali Teej 2025: Know the importance and worship method of this special festival हरियाली तीज 2025 : जानिए इस खास पर्व का महत्व और पूजा विधि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAadhaar card में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने का सबसे आसान तरीका…जानिये यहां
    Next Article गीता गोपीनाथ छोड़ेंगी IMF का दूसरा सबसे बड़ा पद, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में फिर बनेंगी प्रोफेसर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026

    झारखंड : धनबाद में दिनदहाड़े गूंजा गोली, गैंगस्टर फहीम खान का भाई सानु समेत तीन को लगी गोली

    September 21, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026

    सबूत दिखाएं या मांगें सार्वजनिक माफी : सुभाष गर्ग के आरोपों पर सांसद निशिकांत दुबे का आर-पार का हमला

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.