Simdega : घर से शराब का अवैध कारोबार करने के इल्जाम में सिमडेगा पुलिस ने हरिश चन्द्र महतो उर्फ विकास महतो को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके घर से अलग-अलग ब्रांड के करीब 48 बोतल दारू जब्त किया है। हरिश चन्द्र महतो उर्फ विकास महतो का घर सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़, बरसलोया रोड, राम बगीचा में है। हरिश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
SP एम अर्शी को गुप्ता सूचना मिली थी कि राम बगीचा में रहने वाले हरिश चन्द्र महतो उर्फ विकास महतो अपने घर से ही शराब खरीद-बिक्री का अवैध धंधा कर रहा है। उसके चलते मोहल्ले में नशेड़ियों को आना-जाना लगा रहता है। शाम ढलते ही यहां का माहौल बदल जाता है। बहू-बेटियों का घर से निकला भी दूभर हो जाता है। मिली इंफॉर्मेशन पर SP एम अर्शी के निर्देश पर टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और हरिश चन्द्र महतो उर्फ विकास महतो कर धर दबोचा। वहीं, उसके घर से अलग-अलग ब्रांड के दारू की 48 बोतलें जब्त की गयी। गिरफ्तार हरिश चन्द्र महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Also Read : चलती ट्रेन की बेवजह खींची चेन, 102 यात्री को जाना पड़ा जेल
Also Read : लातेहार DC ने सुनी 22 लोगों की समस्या, त्वरित समाधान का पदाधिकारियों को दिया निर्देश
Also Read : हेमंत सरकार पर भड़के कोचे मुंडा, कहा – यूपी-बिहार वालों को बेची जा रही झारखंड की नौकरियां
Also Read : खूंटी में लगाया गया धरती आबा शिविर, कई मामलों का हुआ निष्पादन
Also Read : मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की लूट और प्रशासनिक विफलताएं चरम पर : नीलकंठ सिंह मुंडा
Also Read : चतरा जेल में देर रात छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान, देखें वीडियो