Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर अदाणी पावर प्लांट में रक्तदान शिविर, 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित
    झारखंड

    गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर अदाणी पावर प्लांट में रक्तदान शिविर, 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गौतम अडाणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी के 63वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को अदाणी पावर प्लांट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चार सौ से ज्यादायूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह रक्त हजारों जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

    गौतम अडाणी

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के सीबीओ प्रसून चक्रवर्ती द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

    रक्तदान अभियान को सफल बनाने के लिए प्लांट परिसर में तीन अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह 8 बजे से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें इन केंद्रों पर देखी गईं। खास बात यह रही कि इस शिविर में अदाणी समूह के कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे यह अभियान एक सामाजिक उत्सव में बदल गया।

    गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी के नेतृत्व में समूह अध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल यह रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

    रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र, साथ ही टोपी, टी-शर्ट, टिफिन बॉक्स और नाश्ते का पैकेट उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

    इस अभियान का आयोजन अदाणी हेल्थकेयर टीम के मार्गदर्शन और रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर की टीम, विकासशील सेवा संस्थान नाम एनजीओ व गोड्डा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। लगभग 100 से अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, डेटा ऑपरेटरों और अदाणी कंपनियों के कर्मचारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    अदाणी पावर प्लांट के डॉक्टर धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और संग्रहित रक्त यूनिट को जरूरतमंदों तक सुगमता से उपलब्ध कराना है।

    यह रक्तदान शिविर न केवल मानवीय सेवा का प्रतीक बना बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता की भावना को भी जाहिर करता है।

    Also Read : हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, जेसीबी-हाईवा सहित 6 गाड़ियों को ज’ला डाला

    Adani Employees Adani Foundation Adani Group Adani power plant Blood Collection Blood Donation Blood Donation Camp Blood Donation Drive community service CSR Program CSR कार्यक्रम Dr. Dharmendra Chaudhary Gautam Adani Gautam Adani Birthday Godda Godda Blood Bank Godda Hospital health services Healthcare Campaign Humanitarian Service Preeti Adani public welfare program Red Cross Society Social Responsibility Social Service Vikasheel Seva Sansthan अदाणी कर्मचारी अदाणी पावर प्लांट अदाणी फाउंडेशन अदाणी समूह गोड्डा गोड्डा अस्पताल गोड्डा ब्लड बैंक गौतम अडाणी गौतम अडाणी जन्मदिवस जनकल्याण कार्यक्रम डॉक्टर धर्मेन्द्र चौधरी प्रीति अडाणी ब्लड डोनेशन मानवीय सेवा रक्त संग्रहण रक्तदान अभियान रक्तदान शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी विकासशील सेवा संस्थान समाज सेवा सामाजिक जिम्मेदारी सामाजिक सेवा स्वास्थ्य सेवा हेल्थकेयर अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचलती ट्रेन की बेवजह खींची चेन, 102 यात्री को जाना पड़ा जेल
    Next Article घर से शराब की खरीद-बिक्री करने वाला हरिश गिरफ्तार, 48 बोतल माल जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    क्राइम

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    Latest Posts

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.