Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 5:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दफ्तरों में आधे कर्मचारी आयें और ‘वर्क फ्रॉम होम’ को बढ़ावा दें : योगी
    देश

    दफ्तरों में आधे कर्मचारी आयें और ‘वर्क फ्रॉम होम’ को बढ़ावा दें : योगी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे पर प्रभावी नियंत्रण के लिये सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की एक समय में आधी संख्या को ही बुलाने और घर से ही कामकाज (वर्क फ्रॉम होम) को बढ़ावा देने सहित अन्य एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिये हैं।

    योगी ने सरकार की कोविड प्रबंधन टीम की बैठक में सोमवार को कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी कार्यालयों में (आवश्यक सेवाओं के अलावा) एक समय में 50 प्रतिशत कार्मिकों की भौतिक उपस्थिति की व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही उन्होंने आवश्यकतानुसार ‘वर्क फ्रॉम होम’ संस्कृति को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये।

    मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों के मुताबिक निजी क्षेत्र के कार्यालयों में सेवारत कोई कर्मचारी यदि कोविड पॉजिटिव होता है तो उसे भी न्यूनतम 07 दिनों के वेतन के साथ अवकाश दिया जाये। सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य रूप से हो। बिना स्क्रीनिंग किसी को प्रवेश न दें।

    गौरतलब है कि प्रदेश में सोमवार को कोरोना के कुल सक्रिय मामले 33,946 है। इनमें 33,563 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल पहुंचाने की जरूरत पड़ी है। विशेषज्ञों का मानना है कि ओमीक्रॉन वैरिएंट कोरोना वैरिएंट्स की तुलना में बहुत कम नुकसानदेह है। वैक्सीन कवर ले चुके स्वस्थ-सामान्य व्यक्ति के लिए यह बड़ा खतरा नहीं है। जानकारों का कहना है कि कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है। घबराने की नहीं, सावधानी और सतर्कता की जरूरत है।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत टीकाकरण कार्य को और तेज करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध रूप से जनपदों को चिन्हित करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य तय किया जाए। मतदान तिथि के 10 दिन पहले संबंधित जनपद के हर एक नागरिक को टीका-कवर मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस बाबत अधिकारयों को विस्तृत कार्ययोजना आज शाम तक तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है।

    गौरतलब है कि 21 करोड़ 39 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 48 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। इनमें 13 करोड़ 47 लाख अधिक लोगों ने टीके की पहली प्राप्त कर ली है, जबकि 7 करोड़ 91 लाख से अधिक लोग कोविड टीके का दोनों डोज लेकर सुरक्षा कवर पा चुके हैं।

    गत रविवार तक 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण में 24 लाख 22 हजार से अधिक किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। टीके की उपयोगिता को देखते हुए जल्द से जल्द सभी पात्र लोगों का वैक्सीनेशन किया जाए। अधिकाधिक स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएं।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में ओपीडी मरीजों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट को प्रोत्साहित किया जाये। विशेष परिस्थिति में ही मरीजों को अस्पताल जाने की अपील की गयी है। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए दूरस्थ चिकित्सा परामर्श (टेलीकन्सल्टेशन) की सुविधा का विकल्प दिया जाना चाहिए।

    साथ ही बस, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि पर टेस्टिंग के दौरान कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे लक्षणयुक्त लोगों को संस्थागत आइसोलेशन में रखा जाये। इनके लिए क्वारन्टीन सेंटर, भोजन और समुचित उपचार की पुख्ता व्यवस्था की जाये।

    Latest news National news Yogi Adityanath
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को सीआईडी ने देवघर से किया गिरफ्तार
    Next Article पीएम के सुरक्षा चूक मामला : पुलिस अधिकारियों को केंद्र के नोटिस से सुप्रीम कोर्ट नाराज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    झारखंड

    ‘सिर्फ रोजगार नहीं, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा भी जरूरी’, ओरमांझी में डालसा ने महिलाओं को किया जागरूक

    May 12, 2026
    Latest Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026

    माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.