Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 10:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»झारखंड में गुटखा-पान मसाला पूरी तरह से बैन, विभाग ने जारी किया आदेश
    क्राइम

    झारखंड में गुटखा-पान मसाला पूरी तरह से बैन, विभाग ने जारी किया आदेश

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariFebruary 18, 2025Updated:February 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुटखा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अब गुटखा-पान मसाला की बिक्री पर रोक लग गई है. इतना ही नहीं अगर किसी दुकान में गुटखा बिकता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. मंत्री इरफान अंसारी के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि झारखंड में गुटखा पर 2023 तक प्रतिबंध था, लेकिन पिछले एक साल से इसकी बिक्री हो रही थी.

    गुटखा

    मालूम हो कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कुछ दिन पहले ही इसको लेकर हिदायत देते हुए कहा था कि झारखंड के युवा गुटखा और तंबाकू उत्पादों के सेवन से शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं, जिसके कारण वे गलत रास्ते पर जा रहे हैं. उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी कि राज्य के युवा नशे के चंगुल में फंसें.

    इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के राज्यस्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में चर्चा करते हुए कहा था कि नशीली दवाओं की भी बिक्री पर रोक लगेगी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने कहा कि सभी सिविल सर्जनों को अपने-अपने जिलों में मेडिकल स्टोरों की जांच करने और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने के लिए पर्याप्त अधिकार हैं. अगर किसी दुकान में प्रतिबंधित दवाएं बिकती पाई जाती हैं तो तुरंत दुकान को सील करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें. साथ ही उन्होंने सभी सिविल सर्जनों और ड्रग इंस्पेक्टरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके इलाके में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बिकती पाई गईं तो वे खुद भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे.

    Also Read : झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

    Also Read : सिपाही से अवैध संबंध ने लील ली क्षितिज की जान, बच्चे ने देख लिया था एक साथ

    Also Read : SP ने 11 पुलिस अधिकारियों का रोका वेतन… जानें क्यों

    2023 Ban 2023 तक प्रतिबंध Anti-Smoking Policy ban Consumer Protection Government Action government order Gutka Health department Health Regulation Irfan Ansari jharkhand Jharkhand news pan masala Public Health Sales Restriction Sales Resumed Shop Inspection State Law strict action tobacco products इरफान अंसारी उपभोक्ता सुरक्षा गुटखा झारखंड झारखंड समाचार तंबाकू उत्पाद तंबाकू निषेध नीति दुकान निरीक्षण पान मसाला प्रतिबंध बिक्री पर रोक बिक्री फिर से शुरू राज्य कानून सख्त कार्रवाई सरकारी आदेश सरकारी कार्रवाई सार्वजनिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य नियम स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL ट्रॉफी का जमशेदपुर में कर सकेंगे दीदार, कब और कैसे… जानिये
    Next Article CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किये उच्च शिक्षा के 6 पोर्टल्स

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.