Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुरुजी का जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति, नहीं हो सकती है भरपाई : प्रदीप मंडल
    झारखंड

    गुरुजी का जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति, नहीं हो सकती है भरपाई : प्रदीप मंडल

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पंचायत से लेकर जिला कार्यालय तक मातम पसरा दिखाई दे रहा है। झामुमो कार्यकर्ताओं के चेहरे मायूस दिख रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने सोमवार को झामुमो जिला कार्यालय में कहा कि गुरु जी का जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, इसकी भरपाई किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन संथाल समाज के संरक्षक ही नहीं बल्कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता रहे। आज उन्हीं के दम पर अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हो सका। उनकी छत्रछाया में पार्टी ही नहीं बल्कि पूरा राज्य अच्छे ढंग से फल फूल रहा है। प्रदीप ने कहा कि गुरु जी ने अपना सारा जीवन झारखंड और यहां की जनता के लिए न्योछावर कर दिया था।

    उनका संसार को छोड़कर चले जाना पूरे झारखंड प्रदेश के लिए पिता का साया छिन जाने के समान है। उन्हीं के आशीर्वाद से हमारे वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पूरे झारखंड का नेतृत्व बेहतर तरीके से कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में राज्य और समाज के हित की चिंता सर्वोपरि रही है। गुरु जी के जाने से आज पार्टी का हर कार्यकर्ता अनाथ हो गया है। हमें धैर्य के साथ आगे बढ़ाना है और उनके बताएं मार्ग पर चलकर इस राज्य और समाज का उत्थान करना है। गुरुजी हमारे बीच हमेशा अमर रहेंगे, उनके नीति और सिद्धांत सदा हमारे लिए पथ प्रदर्शक का काम करेंगे।

    Dishom Guru emotional tribute Hemant Soren Jamtara jharkhand Jharkhand Mukti Morcha Jharkhand Politics Jmm leader tribute Political Legacy political tribute Pradeep Mandal Santhal community Shibu soren state mourning Tribal Leader
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिशोम गुरु के सम्मान में DC ऑफिस में शोकसभा, उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि…
    Next Article दिशोम गुरु का संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंडवासी को प्रेरणा देने वाला : मंत्री संजय सेठ

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.