Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोरोना को लेकर केंद्र की बैठक, बन्ना गुप्ता ने कहा झारखंड में मात्र दो एक्टिव केस
    झारखंड

    कोरोना को लेकर केंद्र की बैठक, बन्ना गुप्ता ने कहा झारखंड में मात्र दो एक्टिव केस

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कोरोना के नए वैरिएंट के मरीज देश में तेजी से बढ़ रहे है. दक्षिण भारत में मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ने लगी है. ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं बुधवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से मीटिंग की. जिसमें इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों में हालिया वृद्धि को देखते हुए चर्चा की गई. साथ ही उन्होंने झारखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की तैयारी पर जानकारी ली. इस पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में कोरोना के दो एक्टिव मरीज है, जो टीएमएच में इलाजरत है. हम कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

    तैयारियों की दी जानकारी

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के नये वैरिएंट JN.1(BA.2.86.1.1) की केरल में पुष्टि के उपरांत भारत सरकार ने निर्देश जारी किया है. सभी उपायुक्तों को केरल में बढ़ते हुए कोविड संक्रमण के मामले को लेकर निर्देश दिए गए है. वहीं इसकी प्रापर मॉनिटरिंग करने को भी कहा गया है. उन्होंने कहा कि जांच से लेकर इलाज के पर्याप्त इंतजाम हमारे पास है. जिसे दुरुस्त करने को कहा गया है. जिससे कि किसी भी स्थिति से निपटा जा सकेगा.

    20 दिसंबर 2023 तक कोरोना की झारखंड में स्थिति

    • राज्य में कोरोना सैम्पल टेस्टेड 2 करोड़ 33 लाख 75 हजार 337
    • राज्य में कोरोना से मृत्यु की संख्या 1140
    • राज्य का रिकवरी रेट – 98.80%
    • राज्य का मृत्यु दर – 1.20%
    पॉजिटिविटी दर 1.90% जबकि देश का 4.81%
    • राज्य में अक्टूबर में कुल 6944 नमूनों की जांच की गयी, जिसमें से कोई भी मरीज कोविड संक्रमित नहीं पाया गया. नवम्बर में 4118 नमूनों की जाँच की गयी, जिसमें मात्र 12 पॉजिटव पाये गये तथा दिसम्बर माह में अभी तक 1675 नमूनों की जाँच की गयी जिसमें 10 व्यक्ति कोविड संक्रमित पाये गये, जिसका पॉजिविटी दर-0.59% है।
    • राज्य में RT-PCR प्रयोगशाला की संख्या 27 है. जिसमें 12 जिलों में RT-PCR लैब अधिष्ठापित है. जिसमें 7 में जांच प्रारम्भ है. अन्य ICMR द्वारा Certification प्रक्रियाधिन है.
    • कोबास (6800) लैब रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में स्थापित की जा चुकी है.
    • जिनोम सिक्वेंसींग मशीन रिम्स, राँची में सरकारी तथा निजी प्रयोगशाला से प्राप्त stored RT-PCR नमूनों का Genome Sequencing की सुविधा INSACOG Lab Network के अनुसार व्यवस्था बहाल की गयी है. जिससे राज्य में ही नये किस्म के म्यूटेंट वैरिएन्ट की पहचान ससमय किया जा सके.

    ये है राज्य में बेड की उपलब्धता

    1. नॉन-ऑक्सीजन बेड : 5276
    2. ऑक्सीजन सपोर्टेट बेड : 11356
    3. आईसीयू बेड : 1447
    4. वेंटिलेटर बेड : 1456
    5. पेडियाट्रिक आईसीयू (PICU) (सरकारी) : 510
    6. पेडयाट्रिक HDU (सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में): 455
    7. पेडयाट्रिक मामले हेतु ऑक्सीजन बेड : 1180

    • राज्य में कुल 122 पीएसए प्लांट अधिष्ठापित किया गया है
    • राज्य में कुल आक्सीजन कॉन्सेनटेरेटर की संख्या 11650 है
    • राज्य में आक्सीजन सिलेंडर की सख्या 29,198 है जबकि बी टाईप 17006 और डी टाईप 12192 है.
    • राज्य में कुल 11 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन क्रियाशील है
    • सभी स्वास्थ्य संस्थानों में Influenza जैसे बीमारी ILI (Influenza like Illness) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी SARI (Severe Acute Respiratory
    Illness) के जिला आधारित मामलों की नियमित आधार पर निगरानी और निवेदन करने का निदेश दिया है.

    • आगामी पर्व त्यौहारों, ठंड मौसम के मद्देनजर एहतियातन तौर पर Respiratory etiquettes तथा Hand hygiene तथा appropriate COVID-19 behaviour के जागरूकता संबंधित आवश्क प्रचार-प्रसार जनमानस में किये जाने का भी दिशा निदेश दिया गया है
    • सभी सरकारी तथा निजी स्वास्थ्य संस्थानों में भविष्य में आनेवाले Public Health Emergency के ससमय नियंत्रण तथा बचाव हेतु Public Health Preparedness तथा Response के आवश्यक तैयारियां हेतु आवश्यक Logistics की समीक्षा करते हुए Dry run/Mock drill exercise करने का भी दिशा निदेश दिया गया.

    ये भी पढ़ें: डॉ. सुनील चंद्र दुबे बने बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कुलपति

    Genome Sequencing JN.1(BA.2.86.1.1) PICU Public Health Emergency RT-PCR Severe Acute Respiratory Illness आईसीयू बेड आज की खबर इन्फ्लूएंजा ऑक्सीजन सपोर्टेट बेड करंट न्यूज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया केरल कोरोना कोविड-19 जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता झारखंड न्यूज झारखण्ड टीएमएच डेली न्यूज ताजा खबर नॉन-ऑक्सीजन बेड न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज वेंटिलेटर बेड सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम के कार्यक्रम को लेकर डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
    Next Article लोकसभा में बोले गृहमंत्री, देश के खिलाफ बोला तो होगी जेल

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.