Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गुपचुप-छोले बने जानलेवा, गिरिडीह में फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत, 40 अस्पताल में
    गिरिडीह

    गुपचुप-छोले बने जानलेवा, गिरिडीह में फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत, 40 अस्पताल में

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2026Updated:April 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरिडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां बच्चों द्वारा खाया गया गुपचुप और छोला जानलेवा साबित हुआ। जानकारी के अनुसार, शाम को बच्चों ने स्ट्रीट फूड खाया था। इसके कुछ ही घंटों बाद अगली सुबह से बच्चों में उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

    40 बच्चे बीमार, अस्पतालों में अफरा-तफरी

    फूड पॉइजनिंग की इस घटना में करीब 40 बच्चे बीमार हो गए हैं। 18 बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि बाकी बच्चों को अलग-अलग निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। अस्पतालों में अचानक बढ़ी भीड़ से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दर्दनाक घटना में एक बच्चे की मौत हो चुकी है, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों में भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि गुपचुप और छोला खाने के कुछ ही घंटों के भीतर बच्चों में उल्टी और दस्त शुरू हो गए थे। इसके बाद परिजन तुरंत बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे।

    प्रशासन ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

    घटना की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने गांव पहुंचकर बीमार बच्चों का हाल भी जाना है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि स्ट्रीट फूड में इस्तेमाल सामग्री खराब थी या साफ-सफाई में लापरवाही के कारण यह घटना हुई।

    Also Read : टाटानगर स्टेशन में लोको पायलट की नृशंस ह’त्या, बाइक सवार अपराधियों ने सिर में मा’री गोली

    40 children hospitalized Bajto village incident child death Jharkhand contaminated food case Giridih news gupchup chhola poisoning health alert Giridih Jharkhand Breaking News Jharkhand food poisoning Jharkhand Latest News Public Health Issue street food accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन में लोको पायलट की नृशंस ह’त्या, बाइक सवार अपराधियों ने सिर में मा’री गोली
    Next Article बंगाल चुनाव ड्यूटी में तैनात झारखंड के जवान की मौत, जांच की मांग पर गरमाया मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.