Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
    झारखंड

    गुमला: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला: उपायुक्त शशि रंजन द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनी एवं समस्या का निष्पादन करने के लिए प्राप्त आवेदन को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
    जनता दरबार में सदर प्रखण्ड के मुरकुण्डा कुटवाँ गाँव निवासी ग्रामीणों ने शिकायत की है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुटवाँ गुमला प्लस 2 विद्यालय में विगत जुलाई माह से स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन में दाल नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया है कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन में विगत 6 माह से बच्चों को अंडा नहीं दिया जा रहा है। जबकि पौष्टिक आहार हेतु मिलने वाली राशि संबंधित खाता में भुगतान हो चुका है। ग्रामीणों ने जितने दिन से दाल एवं अंडा नहीं मिला है उस दौरान का बच्चों को पैसा देने तथा लापरवाह कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिस पर प्रशिक्षु आईएएस ने जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला को मामलें की यथाशीघ्र जाँच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
    एक अन्य मामलें में पुलिस लाईन करमटोली निवासी देव प्रसाद सिंह ने धोखे से अपना जमीन हड़प लेने की शिकायत की है। अपने दिए आवेदन में फरियादी ने बताया है कि उनकी पुत्रवधू धनमईत सिंह तथा एक अन्य रिपु दमन सिंह द्वारा पानी कनेक्शन लेने के नाम से फर्जी कागजात पर हस्ताक्षर करा कर जमीन सहित घर पर कब्जा करते हुए एक कमरा छोड़ बाकी के कमरों मंे ताला लगा दिया। साथ ही फरियादी ने बताया कि उनके व उनकी बेटी के साथ मारपीट भी किया गया है। जिस पर प्रशिक्षु आईएएस ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को पत्र अग्रसारित करते हुए जाँच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
    एक अन्य मामलें में बसिया प्रखण्ड के बनई बिजराटोली गाँव निवासी बिनिता देवी ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने दिए आवेदन में बताया है कि बरसात के कारण घर गिर गया है, जिससे उनके परिवार को आवासन मंे कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, श्रीमती बिनिता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई है। जिस पर प्रशिक्षु आईएएस ने उप विकास आयुक्त को पत्र अग्रसारित करते हुए उचित कार्रवाई करने को कहा है।
    इसके अलावे जनता दरबार में कई फरियादियों ने भी प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार को अपनी-अपनी समस्या से अवगत कराते हुए समस्या का निष्पादन करने की गुहार लगाई है। जिस पर प्रशिक्षु आईएएस ने सबंधित विभाग के पदाधिकारियों को पत्र अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: उत्पाद विभाग ने चलाया अभियान, कई लीटर देशी शराब व बीयर जब्त, 3 गिरफ्तार
    Next Article गुमला: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन सह प्रशिक्षण का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.