Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन सह प्रशिक्षण का आयोजन
    झारखंड

    गुमला: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन सह प्रशिक्षण का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    गुमला: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखण्ड रांची के निर्देश पर जिला मुख्यालय, अनुमण्डल, प्रखण्ड व मतदान केन्द्र स्तर पर ईवीएम व वीवीपैट के प्रदर्शन किया जा रहा है। इस निमित नगर परिषद गुमला क्षेत्र के अंतर्गत कॉन्वेंट बालिका प्लस टू विद्यालय एवं खड़ियापाड़ा चान्दनी चैक स्थित आंगनबाड़ी भवन सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों रायडीह, चैनपुर, भरनो, जारी के तमाम आंगनबाड़ी भवन व विद्यालयों में ईवीएम वीवीपैट का प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
    मौके पर ईवीएम वीवीपैट का प्रदर्शन कर मतदान की प्रक्रिया के संबंध में आम जनता को विस्तृत जानकारियां दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत् मतदाताओं को ईवीएम मशीन लगाकर इसका उपयोग के विषय में विशेष जानकारियां प्रदान की गई।
    कॉन्वेंट बालिका प्लस टू विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नये युवा मतदाता मतदान अवश्य करें। साथ ही मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करवायें, ताकि मतदान के दिन वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहें। प्रशिक्षकों ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव, 2019 को देखते हुए स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि शत प्रतिशत मतदान करने हेतु सभी को प्रेरित भी किया जा सके। साथ ही चुनाव आयोग के निर्देशानुसार छूटे हुए योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने को लेकर आगामी 19 व 20 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाने की बात से मतदाताओं को अवगत कराया गया।
    इसके अलावा प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल लोगों को मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारियों को लोगों के साथ साझा किया गया।
    विदित हो कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखण्ड रांची के निर्देश पर जिला मुख्यालय, अनुमण्डल, प्रखण्ड व मतदान केन्द्र स्तर पर ईवीएम व वीवीपैट के प्रदर्शन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने पदाधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है। उपायुक्त ने 67-सिसई विधानसभा क्षेत्र के सिसई, भरनो, बसिया, कामडारा प्रखण्ड, 68-गुमला विधानसभा क्षेत्र के डुमरी, जारी, चैनपुर, रायडीह, गुमला प्रखण्ड व नगर परिषद, 69-विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुर व घाघरा प्रखण्ड के प्रखण्ड मुख्यालय से सभी पंचायत भवन प्रखण्ड मुख्यालय में अवस्थित पंचायत भवनों में ईवीएम/वीवीपैट के प्रदर्शन के लिए संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव, प्रशिक्षित कर्मी की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही प्रखण्ड मुख्यालय में अवस्थित प्ला 2 विद्यालय, काॅलेज, हाट-बाजार, प्रखण्ड मुख्यालय से चिन्हित हाट-बाजार में प्रदर्शन हेतु संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं बीपीआरओ की प्रतिनियुक्ति की है।
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने इस निमित प्रखण्ड मुख्यालय से पंचायत भवन तक सुरक्षित परिवहन एवं प्रदर्शनी हेतु संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, बीएलओ के नाम से प्रतिनियुक्त कर उन्हें ईवीएम/वीवीपैट के प्रचार-प्रसार/प्रदर्शनी के लिए जिम्मेवारी सौंपी है। उपायुक्त द्वारा प्रदर्शनी लगाकर मतदान प्रक्रिया में ईवीएम/वीवीपैट के उपयोग हेतु 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रूट चार्ट का निर्धारण किया गया है। इसके अलावे उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र के प्लस टू विद्यालय, काॅलेज, हाट-बाजार में ईवीएम/वीवीपैट के प्रदर्शनी के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गुमला की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त के निर्देश पर प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
    Next Article गुमला: सड़क सुरक्षा सेल टीम ने विद्यालय के बसों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.