Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये विभाग : डीसी
    झारखंड

    गुमला : आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये विभाग : डीसी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

    गुमला : विकास भवन सभागार में उपायुक्त गुमला शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य सेवा समिति की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि जिले के आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग सक्रियता से कार्य करे। जिससे लोगों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
    उपायुक्त ने जिले में 19 से 21 जनवरी तक चलने वाले त्रिदिवसीय पोलियो टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने तथा हर हाल में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। बताया गया कि जिले में पाँच वर्ष से कम आयु के 1 लाख 50 हजार 388 बच्चों का पोलियो टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। 19 जनवरी को टीकाकरण के लिए 798 पोलियो बूथ चयनित हैं। इसके साथ ही 20 एवं 21 जनवरी को घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए 1208 टीम का गठन किया है। पोलियो अभियान की सफलता के लिए 21 ट्रांजिट प्वाइंट तथा 29 चलंत दल का गठन भी किया गया है। 2528 वैक्सिनेटर तथा 122 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला स्तर से सभी बीडीओ, सीओ एवं सीडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्र में परिभ्रमण एवं निरीक्षण का निर्देश दिया गया है।
    उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए ऐनिमिया प्रभावित महिलाओं का सर्वे करने तथा जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने एवं जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में भी प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए न्यूनतम संसाधन की व्सवस्था का निर्देश दिया। बैठक में डुमरी, बिशुनपुर, भरनो प्रखंडों में संस्थागत प्रसव की उपलब्धी संतोषजनक नहीं होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कर संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
    बैठक में बताया गया कि डुमरी प्रखंड में ममता वाहन उपलब्ध नहीं रहने के कारण गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालों में लाना संभव नहीं हो पाता है। बैठक में यह भी बताया गया कि बसिया तथा डुमरी प्रखंड में चिकित्सकों की कमी है। इन दोनों प्रखंडस्तरीय अस्पतालों में मात्र तीन-तीन चिकित्सक पदस्थापित हैं। एएनएम की संख्या भी स्वीकृत पदों की तुलना में कम है। इससे संस्थागत प्रसव का प्रतिशत कम है।
    बिशुनपुर प्रखंड के पाट क्षेत्रों सखुवापानी, जोभीपाट, डोभीपाट, बनारी, बनालात, जोरी में स्थानीय स्तर पर प्रसव की सुविधा उप स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध नहीं है। इन क्षेत्रों की दूरी भी प्रखंड मुख्यालय से बहुत अधिक है। जिस कारण गर्भवती महिलाएं संस्थागत प्रसव का लाभ नहीं ले पाती हैं। बैठक में पाट क्षेत्रों में हिन्डाल्को के माध्यम से वहां के अस्पताल में संस्थागत प्रसव के लिए कम्पनी प्रबंधन के साथ वार्ता करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बनारी, बनालात, जोरी के उप स्वास्थ्य केंद्रों को विकसित कर यहां प्रसव की सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया गया।
    समीक्षा के क्रम में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत पुरूष नसबंदी, महिला बंध्याकरण, कॉपर ट्यूब आदि कार्यों के दौरान उपयोग होने वाले उपकरणों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जैविक कचरों का निदान के लिए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिलांतर्गत सदर अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक चिकित्सा तकनीक के इस्तेमाल पर जोर देते हुए लाभुकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलबध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला स्वास्थ्य प्रबंधक (डीपीएम) को विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं जिले में रिक्त चिकित्सा पदाधिकारी तथा एएनएम के पदों में नियुक्ति के लिए विज्ञापन का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। बैठक में  जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डीएएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी रेफरल अस्पताल, गुमला जिलांतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, यूनिसेफ के प्रतिनिधि,  विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ मृत्युंजय कुमार, बीपीएम व अन्य उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: 10वीं की परीक्षा पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त हो: उपायुक्त
    Next Article पाकुड़ : पंचायत सदस्यों को दिया गया स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित प्रशिक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.